Chandrapur Self Enumeration (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, नागरिकों को सेल्फ एन्यूमरेशन का मौका

Chandrapur Census 2026: चंद्रपुर में 1 मई 2026 से देश की पहली डिजिटल जनगणना शुरू हो रही है, जिसमें 1 से 15 मई तक नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा दी गई है और प्रशासन ने इसकी तैयारियों की समीक्षा की है।

आंचल लोखंडे

Chandrapur Self Enumeration Census Process: वर्ष 2011 की जनगणना के बाद करीब 15 साल के अंतराल के पश्चात 1 मई 2026 से जनगणना की शुरुआत हो रही है। देश में यह पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें 1 से 15 मई के दौरान नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। चंद्रपुर जिले में जनगणना के शुभारंभ के मद्देनजर जिलाधिकारी वसुमना पंत ने गुरुवार (दि। 30) को सभी संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में मनपा आयुक्त अकुनुरी नरेश, निवासी उपजिल्हाधिकारी दगडू कुंभार, उपविभागीय अधिकारी विशालकुमार मेश्राम, नगरपालिका प्रशासन अधिकारी डॉ। विद्या गायकवाड़, तहसीलदार विजय पवार, प्रभारी नियोजन अधिकारी सुभाष कुमरे सहित जिले के सभी उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और मुख्याधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

जनगणना राष्ट्रीय कार्य: जिलाधिकारी पंत

इस दौरान जिलाधिकारी पंत ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय कार्य है। विभिन्न विभाग अपने-अपने क्षेत्र के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, सभापति आदि की स्व-गणना सुनिश्चित करें। साथ ही आम नागरिकों को भी स्व-गणना के लिए प्रेरित करें। अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण व्यवस्थित रूप से कराया जाए, जनगणना को लेकर शासन स्तर पर प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं।

ऐसी रहेगी स्व-गणना की प्रक्रिया "

  • वेबसाइट और लॉगिन https://se।census।gov।in वेबसाइट पर जाएं, राज्य केंद्र शासित प्रदेश चुनें और कैप्चा दर्ज करें।
  • परिवार पंजीकरण परिवार प्रमुख का नाम, 10 अंकों का मोबाइल नवर और ई-मेल आईडी (यदि उपलब्ध हो) दर्ज करें, परिवार प्रमुख का नाम बाद में बदला नहीं जा सकेगा।
  • एक परिवार के लिए केवल एक ही मोबाइल नंबर मान्य होगा।
  • भाषा और ओटीपी सत्यापन अपनी पसंद की भाषा चुनें और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें। चयनित भाषा बाद में बदली नहीं जा सकेगी।
  • स्थान का विवरण जिला क्षेत्र/गांव/शहर और पिन कोड दर्ज करें।।
  • नक्शे पर निवास स्थान चिन्हित करें: सही स्थान की पुष्टि के लिए नक्श पर दिए गए मार्कर को अपने घर के स्थान पर सेट करें।
  • गणक की मुलाकात: जब गणक आपके घर आए, तो उन्हें अपना एस ई आईडी बताएं। यदि आईडी मेल खाती है तो डेटा सत्यापित किया जाएगा अन्यथा गणक नया डेटा एकत्र करेगा।
  •  प्रश्नावली भरें निर्देशों और FAQ की मदद से घर सूची एवं गृह गणना से संबंधित सभी जानकारी भरे।
  • पूर्वावलोकन और संशोधन भरी गई जानकारी को जांचे, आवश्यकता अनुसार संशोधित करें और द्वापट के रूप में सेव या अंतिम रूप से सबमिट करें।
  • अंतिम सबमिशन फाइनल सबमिट पर क्लिक करने के बाद जानकारी लॉक ही जाएगी। इसके बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा। सबमिट करने के बाद 11 अंकों का एस।ई। आईडी SMS और ई-मेल पर प्राप्त होगा।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा