भद्रावती नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर में चुनावी हलचल तेज! भद्रावती में 29 वार्डों के लिए आरक्षण की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

Ward reservation News: चंद्रपुर जिले की भद्रावती नगर पालिका चुनाव में 29 वार्डों के आरक्षण की घोषणा की गई। इसके बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

आकाश मसने

Bhadravati Municipal Corporation Elections: चंद्रपुर जिले की भद्रावती नगर पालिका चुनाव को लेकर बुधवार 8 अक्टूबर को नगर पालिका सभागार में 29 वार्डों के आरक्षण की घोषणा की गई। इस आरक्षण के अनुसार महिला और पुरुष दोनों ही इन वार्डों से चुनाव लड़ सकते हैं।

इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता एसडीएम संदीप भस्के ने की, जबकि नगरपालिका की मुख्याधिकारी डॉ. विशाखा शेलकी, पूर्व नगराध्यक्ष, नगरसेवक, शहर के प्रतिष्ठित नागरिक और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। बैठक में 14 प्रभागों में विभाजित 29 वार्डों के आरक्षण की घोषणा की गई।

घोषित आरक्षण में प्रमुख रूप से निम्नलिखित विवरण शामिल हैं:

  • प्रभाग 1: (अ) ओबीसी महिला, (ब) सर्वसाधारण
  • प्रभाग 2: (अ) अनुसूचित जाति महिला, (ब) सर्वसाधारण
  • प्रभाग 3: (अ) अनुसूचित जाति महिला, (ब) सर्वसाधारण
  • प्रभाग 4: (अ) अनुसूचित जाति, (ब) ओबीसी महिला
  • प्रभाग 5: (अ) अनुसूचित जाति, (ब) सर्वसाधारण महिला
  • प्रभाग 6: (अ) ओबीसी, (ब) सर्वसाधारण महिला
  • प्रभाग 7: (अ) ओबीसी महिला, (ब) सर्वसाधारण
  • प्रभाग 8: (अ) ओबीसी, (ब) सर्वसाधारण महिला
  • प्रभाग 9: (अ) अनुसूचित जाति, (ब) सर्वसाधारण महिला
  • प्रभाग 10: (अ) अनुसूचित जमाती महिला, (ब) सर्वसाधारण
  • प्रभाग 11: (अ) ओबीसी, (ब) सर्वसाधारण महिला
  • प्रभाग 12: (अ) ओबीसी, (ब) सर्वसाधारण महिला
  • प्रभाग 13: (अ) अनुसूचित जाति महिला, (ब) सर्वसाधारण
  • प्रभाग 14: (अ) अनुसूचित जमाती, (ब) ओबीसी महिला, (क) सर्वसाधारण महिला

राजनीतिक हलचल तेज

इस घोषणा के साथ ही भद्रावती शहर की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है। कई पुराने नेता और पूर्व नगराध्यक्ष भी सक्रिय हो गए हैं और आगामी चुनाव में भाग लेने के लिए तैयारी में जुट गए हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस आरक्षण से चुनावी मैदान में प्रतिस्पर्धा और बढ़ेगी और महिलाएं भी अधिक सक्रिय रूप से राजनीति में भाग लेंगी। इस बार के चुनाव में ओबीसी, अनुसूचित जाति और जमाती वर्ग के उम्मीदवारों की भूमिका निर्णायक हो सकती है।

नगर पालिका चुनाव में वार्ड आरक्षण की घोषणा ने न केवल राजनीतिक दलों की रणनीतियों को बदल दिया है, बल्कि स्थानीय नागरिकों में भी चुनाव के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ा दी है।

चुनाव आयोग के खिलाफ रण में सीएम विजय सेना की एंट्री! चेन्नई में इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू