बल्लारपुर पॉक्सो मामला फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

व्हाट्सऐप पर पॉक्सो पीड़ित बच्चों की पहचान साझा करने का आरोप, मनसे नेता अंदेवार के खिलाफ मामला दर्ज

Ballarpur police Action : बल्लारपुर पुलिस ने पॉक्सो प्रकरण के पीड़ित नाबालिगों की पहचान सार्वजनिक करने के आरोप में अमन आनंद अंदेवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आंचल लोखंडे

Ballarpur POCSO Case: बल्लारपुर पुलिस ने पॉक्सो प्रकरण के पीड़ित नाबालिगों की पहचान सार्वजनिक करने के आरोप में अमन आनंद अंदेवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पर व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस नोट प्रसारित कर पीड़ित बच्चों का नाम और पहचान उजागर करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त की रात गुप्त सूचना मिली कि एक मोबाइल नंबर से पत्रकारों और अन्य लोगों के व्हाट्सएप समूहों में एक प्रेस नोट प्रसारित किया गया है।

जांच में पता चला कि उक्त प्रेस नोट में बल्लारपुर पुलिस थाने में दर्ज एक मामले के पीड़ित नाबालिग बच्चों के नाम और उनकी पहचान सार्वजनिक की गई थी। तकनीकी जांच के दौरान संबंधित मोबाइल नंबर अमन आनंद अंदेवार, निवासी आंबेडकर वार्ड, बल्लारपुर के नाम पर दर्ज पाया गया। आरोपी पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड वाला है।

किन धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम, 2012 की धारा 23(4) तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 74 के तहत अपराध दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक बिपिन इंगळे एवं उनकी टीम ने की।

पुलिस की दलीलें

व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस नोट प्रसारित किया। पॉक्सो मामले के पीड़ित नाबालिगों के नाम और पहचान सार्वजनिक की। सोशल मीडिया और पत्रकार समूहों में जानकारी साझा कर पीड़ितों की गोपनीयता एवं सुरक्षा को खतरे में डाला।

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO