बुलढाणा में बस हादसे के बाद की तस्वीरें (सोर्स: सोशल मीडिया) 
बुलढाना

बुलढाणा में दो बड़े हादसे: शिवशाही बस ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकोंं की मौत, टैक्सी खाई में पलटी

Buldhana News: बुलढाणा जिले में दो भीषण सड़क हादसे हुए। धाड गांव के पास ST बस-बाइक टक्कर में तीन युवकों की मौत हुई, वहीं नांदुरा-बुरहानपुर रोड पर टैक्सी पलटने से 10 लोग घायल हुए।

आकाश मसने

Buldhana Road Accident News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक ही दिन में हुए दो भीषण सड़क हादसों ने पूरे इलाके को दहला दिया। धाड गांव के पास ST बस और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में एक टैक्सी खाई में गिर गई।

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बुलढाणा-छत्रपति संभाजीनगर हाईवे पर धाड गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। छत्रपति संभाजीनगर से बुलढाणा की ओर जा रही शिवशाही ST बस की एक दोपहिया वाहन से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहिया वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक सामने से आ रही बस से टकरा गया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

तीनों मृतकों की उम्र 20 साल से कम

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान कैलाश दांडगे, रवि चंदनशिव और अंकुश पाडाले के रूप में हुई है। तीनों बुलढाणा तालुका के ढाल सावांगी गांव के निवासी थे। सबसे दुखद पहलू यह है कि तीनों की उम्र 20 वर्ष से कम बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एम्बुलेंस बुलाई, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात रोक दिया गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

नंदुरा-बुरहानपुर मार्ग पर दूसरा भीषण एक्सीडेंट

इसी दिन बुलढाणा जिले में एक और गंभीर सड़क दुर्घटना सामने आई। नंदुरा-बुरहानपुर रोड पर एक तेज रफ्तार टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में टैक्सी में सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत खामगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद इस मार्ग पर भी यातायात प्रभावित हुआ और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

लगातार हादसों से सुरक्षा पर सवाल

एक ही दिन में हुए इन दो बड़े हादसों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक