तुमसर, भंडारा. तुमसर तहसील के झारली वनपरिक्षेत्र में हिरण की शिकार करने की गुप्त जानकारी पर से तुमसर वनविभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. अभी गिरफ्तार होने के डर से इस प्रकरण के दो आरोपियों ने आत्मसमर्पण करने से आरोपियों की संख्या 4 हुई है. इन चारों ही आरोपियों को वन कस्टडी सुनायी गयी है.
पूर्व सरपंच भवानी रहांगडाले के खेत परिसर में हिरण की शिकार की गयी थी. उसके पश्चात वन अधिकारी कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचते ही लक्ष्मीकांत रहांगडाले यह फरार हुआ था. उस समय वन विभाग की टीम ने हिरण के टुकडे जब्त किए थे. उसके पश्चात वन विभाग ने फरार आरोपी लक्ष्मीकांत रहांगडाले व सहआरोपी माणिक बडवाईक पिपरा इन दोनों को गिरफ्तार किया था. इसमें दो आरोपी फरार हुए थे.
जिला सत्र न्यायालय ने दिए आदेश के पश्चात फरार हुए सुरेंद्र अनंतराम पटले (39) व देविलाल भोलाजी पटले (51) झारली इन दोनों ने तुमसर वनपरिक्षेत्र कार्यालय में शुक्रवारला को आत्मसमर्पण किया. उनको तुमसर के प्रथम श्रेणी न्याय दंडाधिकारी ने 31 जनवरी तक वन कस्टडी सुनायी है.
घटना की आगे की जांच उपवनसंरक्षक शिवराम भलावी, गडेगाव आगर के प्रकाष्ठ निष्कासन अधिकारी साकेत शेंडे के मार्गदर्शन में तुमसर के वनपरिक्षेत्राधिकारी जी.एफ. लुचे ने की है.