साकोली लूट की घटना एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

Bhandara News: फर्जी पुलिस बनकर किसान से 1.90 लाख के सोने के गहने लूटे, नकली गहने थमाकर फरार

Fake Police Fraud: साकोली में फर्जी पुलिसकर्मियों ने किसान को रोककर सोने की चेन और अंगूठी उतरवाई। बदमाश नकली गहने देकर करीब 1।90 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए।

आंचल लोखंडे

Farmer Robbed of Gold Jewellery: साकोली शहर में मंगलवार को दिनदहाड़े फर्जी पुलिस बनकर लूट की घटना सामने आने से नागरिकों में दहशत फैल गई। दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक किसान को रोका और क्षेत्र में सोने के गहने चोरी होने की बात कहकर उनसे सोने की चेन और अंगूठी उतरवा ली। असली गहनों को कागज की पुड़िया में रखने का नाटक कर बदमाश उन्हें मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर फरार हो गए। बाद में पुड़िया खोलने पर उसमें नकली पीली धातु के गहने मिले।

इस वारदात में करीब 1 लाख 90 हजार रुपए के सोने के गहने लूट लिए गए, घटना मंगलवार, 18 अगस्त को सुबह करीब 11।30 बजे तलाव वार्ड की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर हुई। किसान गुलाब छगन कापगते (59) पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। एकोडी चौक से तलाव की ओर जाते समय हेलमेट और रेनकोट पहने दो लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। दोनों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था।

नकली गहने देकर लूटे असली जेवर

बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कापगते से कहा कि क्षेत्र में सोने के गहनों की चोरी हो रही है और गहने पहनकर घूमना सुरक्षित नहीं है। पुलिस समझकर कापगते ने अपनी 20 ग्राम की सोने की चेन और 8 ग्राम की अंगूठी उतारकर उन्हें सौंप दी। दोनों गहनों की कुल कीमत करीब 1.90 लाख रुपए बताई गई है। इसके बाद आरोपियों ने गहनों को कागज की पुड़िया में बांधने का दिखावा किया और पुड़िया कापगते की मोटरसाइकिल की डिक्की में रख दी। दोनों आरोपी अपनी मोटरसाइकिल से एकोडी चौक की ओर निकल गए। कुछ दूरी जाने के बाद कापगते ने डिक्की खोलकर पुड़िया देखी तो उसमें असली गहनों की जगह नकली पीली धातु के आभूषण मिले। तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

जगन उड़के को भी बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार, इस घटना से करीब पांच मिनट पहले जगन उड़के को भी इसी तरह रोककर ठगी करने का प्रयास किया गया था। हालांकि, उनके पास न तो सोने के गहने थे और न ही नकदी, जिसके चलते वे बदमाशों के जाल में फंसने से बच गए, लगातार दो लोगों को निशाना बनाए जाने से आशंका है कि आरोपी पहले से क्षेत्र में घूमकर शिकार की तलाश कर रहे थे। जिले के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में भी इससे पहले पुलिस बनकर लोगों को ठगने की घटना सामने आ चुकी है। ऐसे में साकोली की घटना को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों के हुलिए, वाहन तथा संभावित अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साकोली पुलिस ने विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस उपनिरीक्षक किशोर मानकर मामले की जांच कर रहे हैं। दोनों संदिग्धों की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई गई है।

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव को छोड़ा गया; पटना में छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें! नदिया कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जानें पूरा मामला

29 साल का गैंगस्टर, अमेरिका में केस और गिरफ्तारी वारंट...कौन है FBI के निशाने पर आया पंजाब का मेजर सिंह?