भंडारा

देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, बेला में 1 महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बेला में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 1 महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara District: शहर से सटे बेला क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है. अनैतिक मानव तस्करी प्रतिबंध कक्ष द्वारा की गई इस कार्रवाई में एक महिला सहित चार पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया गया है.जिले में महिलाओं के देह व्यापार और मानव तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

इसी क्रम में कक्ष को बेला परिसर में अवैध गतिविधि की गोपनीय सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम ने एक नकली ग्राहक के जरिए मौके पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान एक महिला और चार पुरुष आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया. वहीं मौके पर मौजूद तीन पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित निकालकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया. मुक्त कराई गई महिलाओं को फिलहाल सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है, जहां उन्हें आवश्यक सहायता और संरक्षण दिया जा रहा है.

सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक मानव व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की विभिन्न धाराओं के तहत भंडारा पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 1614/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक नितीन चिंचोलकर, सहायक पुलिस निरीक्षक केशव पुंजरवाड, महिला पुलिस हवालदार अर्चना कुथे एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने संयुक्त रूप से की.

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?