भंडारा राष्ट्रीय महामार्ग- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा राष्ट्रीय महामार्ग पर गड्ढों से हादसे का खतरा, सांसद पडोले ने NHAI से मांगी तत्काल कार्रवाई

Bhandara Road Issue: भंडारा-गडेगांव-लाखनी-साकोली राष्ट्रीय महामार्ग पर गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। सांसद पडोले ने NHAI और केंद्र सरकार से सड़क व पुल की तत्काल मरम्मत की मांग की है।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara National Highway: गडेगांव-लाखनी-साकोली राष्ट्रीय महामार्ग पर जगहजगह बने बड़ेबड़े गड्ढे नागरिकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। मुख्य सड़क के साथ ही पुल पर भी गड्ढों की स्थिति गंभीर है। इसके चलते इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों नागरिकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

इस मार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर सांसद डॉ। प्रशांत पडोले ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण राष्ट्रीय महामार्ग होने के बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से सड़क की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

भंडारा में NH मार्ग पर जानलेवा गड्ढे

सांसद पडोले ने केंद्र सरकार तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्रशासन से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने, सड़क और पुल पर बने गड्ढों को शीघ्रता से भरकर मार्ग को सुरक्षित बनाने की अपील की। नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी विकास कार्य से अधिक महत्वपूर्ण नागरिकों का जीवन है।

हजारों वाहन चालकों की सुरक्षा खतरे में

प्रशासन को तत्काल कार्रवाई कर गड्ढे भरने चाहिए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके और नागरिकों की जान बचाई जा सके। गड्ढे बुजवों, दुर्घटनाएं रोकें और नागरिकों की जान बचाएं, ऐसी मांग सांसद डॉ. पडोले ने की है।

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां