भंडारा

भंडारा जिले में जुआ और अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 63,835 रुपये का माल जब्त

Bhandara police action: भंडारा जिले में पुलिस का विशेष अभियान: जुआ अड्डों और शराब तस्करों पर छापेमारी

रूपम सिंह

Maharashtra crime news: भंडारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब और जुआ अड्डों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। इस दौरान लाखांदुर, कारधा, तुमसर, आंधलगांव और साकोली में छापेमारी कर कुल 63,835 रुपये का माल जब्त किया गया।

लाखांदुर पुलिस ने खैरी/पट निवासी देवदत्त हरीदास बन्सोड (38) को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी के पास से नगद 1,210 रुपये, सट्टा पट्टी और पेन बरामद किया गया।

तुमसर पुलिस ने साखली/मरार में कार्रवाई करते हुए दिनेश लक्ष्मण शाहारे (36) के पास से 120 किलोग्राम महुए का सड़वा जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 24,000 रुपये बताई गई है।

कारधा पुलिस ने आमगांव टोली निवासी प्रतिमा मनोहर उके (60) के पास से 10 लीटर हाथभट्टी की शराब बरामद की।

वहीं आंधलगांव पुलिस ने धुसाला परिसर में छापेमारी कर दिनेश सुदाम वाटकर को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी ताम्रभोज वनवे मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उनके पास से 11 नग देशी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक एमएच-36 पी-9154) जब्त की है। जब्त माल की कीमत 35,660 रुपये आंकी गई है।

साकोली पुलिस ने वडद निवासी राकेश कैलाश गोडसेलवार (30) को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के पास से टायगर ब्रांड देशी शराब की 24 बोतलें बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत 960 रुपये बताई गई है।

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी