Tractor Traffic Rules (सोर्सः सोशल मीडिया) 
भंडारा

Bhanadara News: खेतों की गीली मिट्टी से सड़कें फिसलन भरी, ट्रैक्टर चालकों पर कार्रवाई की मांग

Muddy Roads Accident Risk: धान रोपाई के दौरान खेतों से कीचड़ लेकर गुजर रहे ट्रैक्टरों से चौरास क्षेत्र की सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। कीचड़ के कारण वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhanadara Tractor Mud On Roads: धान रोपाई पूर्व खेतों में किए गए कीचड़ से भरे ट्रैक्टर सड़कों से गुजरने से तहसील के चौरास क्षेत्र की अनेक सड़के कीचड़मय हुई है। उक्त सड़कों से यातायात के दौरान कीचड़ से विभिन्न वाहन फिसलकर दुर्घटनाओं की संभावना है। इस स्थिति में कीचड़ से भरे ट्रैक्टरों के सड़क से यातायात पर रोक लगाने हेतु पुलिस प्रशासन के पहल की मांग की जा रही है। तहसील के विभिन्न क्षेत्र में हर वर्ष हजारों हेक्टेयर क्षेत्र में धान फसलों की रोपाई की जाती है।

हालांकि तहसील चौरास क्षेत्र में सर्वाधिक कृषि बिजली पंप होने के कारण इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से खरीफ धान फसलों की रोपाई शुरू हुई है। इस बीच खरीफ धान फसलों के रोपाई पूर्व सभी किसानों द्वारा खेतों में ट्रैक्टरों से कीचड़ किया जा रहा है। उक्त कीचड़ होने के बाद खेत क्षेत्र से कीचड़ से भरे ट्रैक्टर सड़कों से गुजर रहे है। जिसके कारण चौरास क्षेत्र की लगभग सभी सदके कीचड़मय देखी जा रही है।

कीचड़ से सड़के बनी जानलेवा

ट्रैक्टरों से सड़कों पर आए कीचड़ के कारण उक्त सड़कों से विभिन्न वाहनों के यातायात में बाधाएं आ रही है। जबकि इस कीचड़ के कारण विभिन्न वाहनों को दुर्घटनाएं होने सहित वाहन चालकों के जान को खतरे की भी संभावना है। हालांकि फिलहाल स्थिति में भी चौरास क्षेत्र के अधिकांश सड़कों पर ट्रैक्टरों से बड़ी मात्रा में कीचड़ फैला है। जिसके कारण उक्त सड़कों से यातायात के दौरान विभिन्न वाहन फिसलकर दुर्घटनाओं की आशंका व्यक्त की जा रही है।

ट्रैक्टरों के आवागमन पर रोक की मांग

इस स्थिति में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पहल कर कीचड़ से भरे ट्रैक्टरों को सड़क से यातायात पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही है।बॅक्स्2 वर्ष पूर्व पुलिस कर्मी की फिसलने से हुई थी मौतउल्लेखनीय है कि पिछले 2 वर्ष पूर्व सड़क पर आए कीचड़ से एक पुलिस कर्मी की बाइक फिसलकर दुर्घटना हुई थी।

हादसों का बढ़ा खतरा

इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पुलिस कर्मी की इलाज से पूर्व ही मृत्यु हुई थी। जिसे लेकर तहसील के सभी नागरिकों में बेहद शोक मनाया गया था। इस दौरान तत्कालीन थानेदार सहित पुलिस प्रशासन द्वारा कीचड़ से सड़क दुर्घटनाएं रोकने हेतु स्थानीय गांव गांव में कीचड़ से भरे ट्रैक्टरों के सड़क से यातायात पर प्रतिबंध लगाने के लिए जनजागृति की गई थी।

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग