Stolen Truck (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
भंडारा

कारधा पुराने टोल के पास से गायब हुआ ट्रक, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

Kardha Truck Theft: भंडारा जिले में तीन अलग-अलग मामलों ने ध्यान आकर्षित किया है। कारधा पुराने टोल टैक्स के पास से 21 माह पहले चोरी हुए ट्रक के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने FIR दर्ज की है।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara Truck Theft Case: कारधा पुराने टोल टैक्स के पास से एक महिंद्रा कंपनी का ट्रक लगभग 21 माह पूर्व चोरी हो गया था। फरियादी पिपलपानी तहसील पांढुर्णा, मध्य प्रदेशनिवासी और वर्तमान में रेलवे कॉलोनी, नरखेड, नागपुर रहनेवाले दिलीप केवल कशलीकर 36 ने बताया कि वे पेशे से ड्राइवर हैं। वे अपने मालिकाना हक के महिंद्रा आयशर ट्रक क्र।एमएच 40 सीडी 4766 से चावल लेने के लिए गोंदिया जा रहे थे। कारधा पुराने टोल टैक्स के पास ट्रक का गियर खराब होने के कारण उन्होंने वाहन को सड़क किनारे लॉक करके खड़ा कर दिया था।

अगले दिन सुबह जब वे मौके पर पहुंचे, तो ट्रक वहां नहीं था। अज्ञात चोर ने ट्रक चुरा लिया था। स्थानीय स्तर पर राहत न मिलने पर फरियादी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। प्रथम श्रेणी न्यायदंडाधिकारी कोर्ट नंबर 1 भंडारा के आदेश और क्रिमिनल एप्लीकेशन नंबर 33/25 के तहत अब कारधा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

गोबरवाही थानांतर्गत राजापुर परिसर में पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टरट्रॉली को जब्त किया है। गोबरवाही पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक अजय रोडे अपनी टीम के साथ क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने राजापुर में राधाकृष्ण मंदिर के पास नाकाबंदी की। वहां बिना पास और बिना अनुमति के सड़क से रेत ले जा रहे ट्रैक्टर क्र। एमएच 36 ए 4227 और बिना नंबर वाली ट्रॉली को रोका गया। जांच करने पर ट्रॉली में करीब 1 ब्रास रेत भरी पाई गई। पुलिस ने ट्रैक्टर और रेत सहित कुल 5,56,000 रुपये का माल जब्त कर लिया है। पुलिस उपनिरीक्षक अजय रोडे की शिकायत पर गोबरवाही पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मालुटोला परिसर में गोवंश की हत्या

साकोली थाना अंतर्गत मालुटोला खेत परिसर में गोवंश की हत्या कर मांस और अवशेष फेंक दिए गए। फरियादी निखिलेश लोमेशकुमार राहंगडाले 28 ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके खेत परिसर में एक अज्ञात गोवंश की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

आरोपी ने साक्ष्य मिटाने और कब्जा करने के उद्देश्य से गोवंश की गर्दन, धड़, चमड़ी, सिंग और कंकाल को खेत में ही फेंक दिया। इस मामले में भिवसनटोला जांभली निवासी रामू मेश्राम 50 को संदेहास्पद आरोपी माना जा रहा है। फरियादी की शिकायत पर साकोली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?