HSRP नंबर प्लेट (फाइल फोटो) 
भंडारा

HSRP के बहाने जनता को लूट रहा प्रशासन, जिला अध्यक्ष ने उठाया मुद्दा, बोले- जनता के लिए सड़क पर...

Bhandara News: भंडारा जिले में HSRP नंबर प्लेट को लेकर जनता में काफी आक्रोश है। नंबर प्लेट लगवाने के मामले में पूर्व विधायक तथा जिला अध्यक्ष चरण वाघमारे ने गंभीर मुद्दे उठाए है।

प्रिया जैस

HSRP Number Plate: राज्य में लागू की गई उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट्स (HSRP) योजना आम जनता के लिए बड़ी समस्या बनकर सामने आई है। महाराष्ट्र में अन्य राज्यों की तुलना में HSRP नंबर प्लेट लगाने के लिए दोगुना शुल्क वसूला जा रहा है। ग्रामीण भागों में रहने वाले वाहनधारकों को प्लेट्स लगवाने में गंभीर अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है।

HSRP नंबर प्लेट लगवाने की वितरण व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुकी है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही हैं। वहीं, सक्षम निगरानी और कार्यान्वयन के अभाव में यह योजना आम लोगों के लिए सिरदर्द साबित हो रही है। सूत्रों के अनुसार, अब तक महाराष्ट्र में केवल 53 प्रतिशत वाहनों पर ही एचएसआरपी प्लेट्स लगाई गई हैं।

जिम्मेदारी से पलड़ा झाड़ रहा प्रशासन - पूर्व विधायक

शेष लगभग आधे वाहनधारक अभी भी HSRP प्लेट्स लगवाने से वंचित हैं। स्थिति यह है कि प्लेट्स लगवाने के केंद्र बार-बार बदल दिए जा रहे हैं, जिससे वाहन मालिकों को कई किलोमीटर तक भटकना पड़ रहा है। पूर्व विधायक तथा जिला अध्यक्ष चरण वाघमारे ने इस गंभीर मुद्दे पर राज्य सरकार को कड़ा इशारा देते हुए कहा कि केंद्र सरकार केवल नियम बनाकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है, जबकि राज्य सरकार भी जनता को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

जनता को लूटना बंद करो - जिला अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि जनता की लूट तुरंत बंद होनी चाहिए और शुल्क घटाकर सरल व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए। अन्यथा, जनता को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन का मार्ग अपनाना पड़ेगा।

उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट्स (HSRP) नंबर प्लेट लगवाने आखिरी तारीख पहले 15 अगस्त रखी गई थी। लेकिन, इस समय सीमा तक राज्य में 60 प्रतिशत गाड़ियों में नंबर प्लटे नहीं लग पाने के कारण तारीख को नवंबर तक बढ़ाया गया है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज