भंडारा बस हादसा (सौजन्य-नवभारत) 
भंडारा

गोंदिया-भंडारा हाईवे पर मौत को छूकर लौटे 26 बाराती; ट्रक और ट्रैवल्स की भीषण भिड़ंत, मची चीख-पुकार

Gondia Bhandara Highway Accident: गोंदिया-भंडारा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा! बारात ले जा रही ट्रैवल्स को ट्रक ने मारी टक्कर। 26 बाराती बाल-बाल बचे, एक महिला गंभीर रूप से घायल।

प्रिया जैस

Khapa Phata Road Crash: गोंदिया से भंडारा शहर की ओर बारात लेकर जा रही एक ट्रैवल्स को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि ट्रैवल्स में सवार अन्य 26 यात्री बाल-बाल बच गए। हादसा रामटेक-गोंदिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर खापा फाटे के पास शाम करीब 4.30 बजे हुआ।

खापा फाटे पर सड़क दुर्घटना

पुलिस सूत्रों के अनुसार गोंदिया निवासी सतीश बोरकर के परिवार की बारात ट्रैवल्स (क्र.एआर 11-सी-9729) से भंडारा स्थित हेमंत सेलिब्रेशन हॉल जा रही थी। जैसे ही ट्रैवल्स खापा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी रामटेक से गोंदिया की ओर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक (क्र.एमएच 31-एफसी-3504) ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रैवल्स को भी भारी नुकसान पहुंचा।

चोटिल हुए बच्चे

दुर्घटना की आवाज सुनते ही मांगली और खापा क्षेत्र के नागरिक तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने खिड़कियों और दरवाजों के जरिए ट्रैवल्स में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जबकि तीन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही तुमसर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारु कराया। नागरिकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण बढ़ते हादसों पर नाराजगी जताई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

SIR: 10 महीने में 14 आपत्तियों की रिपोर्ट, चुनाव आयोग ने दावों पर दी सफाई, कहा- सर्वसम्मति से लिए गए फैसले

Chintan Shivir: आज से PM नरेंद्र मोदी और कैबिनेट मंत्रियों की अहम बैठक, मंत्रालयों के कामकाज पर होगी चर्चा

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी ने बताया दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला