भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव कार्यक्रम (फोटो सोर्स- नवभारत)  
भंडारा

भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव कार्यक्रम घोषित, दोनों जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू

Bhandara MLC Election: भंडारा-गोंदिया विधान परिषद सीट के लिए 18 जून को मतदान और 22 जून को मतगणना होगी। जिलाधिकारी सावन कुमार ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर आचार संहिता लागू होने की जानकारी दी।

रूपम सिंह

Bhandara Gondia MLC Election: निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद के भंडारा-गोंदिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही दोनों जिलों में आदर्श आचारसंहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी सावन कुमार ने पत्र परिषद में बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

पत्र परिषद में उपजिलाधिकारी (चुनाव) विकास व्यवहारे सहित विभिन्न मीडिया माध्यमों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना 25 मई को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 जून निर्धारित की गई है, जबकि प्राप्त नामांकनों की जांच 2 जून को की जाएगी। उम्मीदवार 4 जून तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

22 जून को होगी मतगणना

इस सीट के लिए मतदान 18 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 4 बजे तक होगा। मतगणना 22 जून को की जाएगी तथा पूरी चुनाव प्रक्रिया 25 जून तक संपन्न करा ली जाएगी। इस चुनाव में स्थानीय प्राधिकारी संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि मतदान करेंगे। वर्तमान में इस निर्वाचन क्षेत्र के तहत कुल 31 स्थानीय प्राधिकारी संस्थाएं कार्यरत हैं, जिनमें कुल मतदाताओं की संख्या 457 है।

चुनाव के लिए दोनों जिलों में कुल 4 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें भंडारा जिले में भंडारा व साकोली तथा गोंदिया जिले में गोंदिया व सड़क अर्जुनी शामिल हैं। जिलाधिकारी भंडारा इस चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी होंगे, जबकि निवासी उपजिलाधिकारी भंडारा मनोहर चव्हाण और निवासी उपजिलाधिकारी गोंदिया भैयासाहेब बेहेरे सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। जिलाधिकारी सावन कुमार ने सभी राजनीतिक दलों, स्थानीय निकायों और अधिकारियों से आचारसंहिता का पालन करने की अपील की है।

CBI के 6 अधिकारियों पर होगी आपराधिक कार्रवाई, दिल्ली हाई कोर्ट के सामने दिया था झूठा बयान

INDIA ब्लॉक के नेता कल राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात, राहुल-खरगे-ममता और अखिलेश को मिली अनुमति

PM नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन, 6G और AI सेक्टर पर फोकस, नाना पाटेकर को किया याद

नाना पाटेकर की आर्मी में एंट्री थी मुश्किल! एक मुलाकात ने बना दिया काम, सेहत खराब होने के बाद भी डटे रहे

भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल अभिनेता, योगी से DK शिवकुमार तक, नेताओं ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि