कैनरा बैंक में डाका (सौजन्य-नवभारत) 
भंडारा

Bhandara News: सहायक प्रबंधक ने ही बैंक में डाला 1.5 करोड़ का डाका, पुलिस ने नागपुर से किया अरेस्ट

Canara Bank Theft: तुमसर के चिखला में कैनरा बैंक के सहायक प्रबंधक ने लॉकर तोड़कर 1.58 करोड़ रुपये चुरा लिए। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया।

प्रिया जैस

Tumsaon Nagpur Crime News: तुमसर तहसील स्थित सीतासावंगी में स्थित कैनरा बैंक, चिखला शाखा में सोमवार की आधी रात को हुई बड़ी चोरी का खुलासा मंगलवार (18) को हुआ। बैंक के पोलादी लॉकर को तोड़कर 1 करोड़ 58 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई, जिससे पूरे चिखला मॉयल प्रशासकीय परिसर में हड़कंप मच गया। घटना उजागर होने के बाद शाखा प्रबंधक लखमापुर बोरी निवासी गणेश भाऊजी सातपुते (33) ने गोबरवाही पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया।

24 घंटे में खुलासा

मामला दर्ज होते ही भंडारा स्थानीय अपराध शाखा ने न्यायवैद्यक टीम की मदद से महज कुछ ही घंटों में मामले का पर्दाफाश कर दिया। मुख्य आरोपी नागपुर निवासी मयूर नेपाले (35) को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी बैंक का ही सहायक प्रबंधक है। पुलिस ने बताया कि चोरी की गई पूरी राशि बरामद कर ली गई है। देर रात तक जांच जारी रहने के कारण पुलिस द्वारा आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

CCTV व DVR चुराया

प्राथमिक जांच में सामने आया कि मयूर नेपाले को ऑनलाइन जुआ, गेमिंग, मनी लॉन्ड्रिंग का गहरा शौक था। इसी आदत को पूरा करने के लिए उसने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी का फायदा उठाते हुए लॉकर तोड़कर खुद ही डाका डाला। सबूत मिटाने के लिए उसने सीसीटीवी सिस्टम और डीवीआर भी चुरा लिया।

पिता की आजीवन बचत भी उड़ाई

आरोपी के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उन्होंने अपनी जीवन भर की कमाई से 80 लाख रुपये की एफडी कर रखी थी। बताया जा रहा है कि पूरी एफडी की राशि भी आरोपी ने ऑनलाइन जुए में गंवा दी। हालांकि, इस पर पुलिस ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

  • 1.58 - करोड़ चुराए
  • 24 घंटे में खुलासा
  • 80 लाख रुपये की पिता की एफडी भी उड़ाई

हवाला कांड की याद – तहसील में दूसरा बड़ा बैंक डाका

तुमसर तहसील में बैंक पर डाका डालने की यह दूसरी बड़ी घटना है। 4 फरवरी को तुमसर स्थित एक्सिस बैंक में 5 करोड़ रुपये के हवाला कांड का मामला सामने आया था, जिसमें मुख्य आरोपी बैंक का ही सहायक प्रबंधक था। इसी कारण कैनरा बैंक के इस मामले में भी आरोपी के अकेले होने पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन स्वयं गोबरवाही में पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

कैनरा बैंक चिखला मॉयल के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित है। इसके बावजूद बैंक की सुरक्षा व्यवस्था, मॉयल प्रशासन की निगरानी, गोबरवाही पुलिस की गश्त और चुनावी सतर्कता इन सभी के बीच आरोपी इतनी बड़ी रकम लेकर कैसे निकल गया? इससे सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियों का संकेत मिल रहा है।

पुलिस की तेज कार्रवाई

भंडारा अपराध शाखा ने 24 घंटों के भीतर इस बड़े डाके का भंडाफोड़ करके पुलिस की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। तुमसर तहसील में चोरी और डकैती की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय बताई जा रही है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा

तानाशाह कैसे बनें डॉक्यूमेंट्री राेज देखते है अमित शाह! राज ठाकरे का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली

सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी वाले लोन पर बड़ा अपडेट, चार कंपनियों ने दिया सेटलमेंट ऑफर