Bhojshala Verdict: (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
भंडारा

Bhandara News: भोजशाला निर्णय पर उत्सव, हिंदू संगठनों ने मनाई खुशी

Bhojshala Verdict News: इंदौर उच्च न्यायालय द्वारा भोजशाला को श्री वाग्देवी मंदिर मानने के फैसले के बाद भंडारा में विभिन्न हिंदू संगठनों ने उत्सव मनाकर खुशी जताई। कार्यक्रम में उत्साह देखने को मिला।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara Hindu Organizations: इंदौर उच्च न्यायालय द्वारा भोजशाला को श्री वाग्देवी का मंदिर मानने संबंधी ऐतिहासिक निर्णय के बाद भंडारा शहर में सकल हिंदू समाज, पोवार समाज तथा विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने उत्सव मनाकर खुशी व्यक्त की।

निर्णय के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।उपस्थित लोगों ने भगवान वाग्देवी के जयघोष लगाए तथा न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया। सकल हिंदू समाज प्रमुख मयूर बिसेन ने कहा कि यह निर्णय सनातन संस्कृति, आस्था और ऐतिहासिक सत्य की विजय है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज वर्षों से जिस सत्य के लिए संघर्ष कर रहा था, उस पर अब न्यायपालिका की मुहर लग गई है।

भोजशाला करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल डोंगरवार ने कहा कि भोजशाला करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और इस निर्णय से देशभर के सनातनियों में नया विश्वास जागृत हुआ है। पोवार समाज के सुरेश टेंभरे तथा हिंदू संगठन के डॉ. आशीष पालीवाल ने भी उपस्थित लोगों को बधाई दी।

मां वाग्देवी की जय के उद्घोष

उत्सव के दौरान ढोलताशों की गूंज में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी तथा जय श्रीराम, हरहर महादेव और मां वाग्देवी की जय के उद्घोष लगाए। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रकाश पांडे, राकेश सेलोकर, लवकुमार सिंह, बसंत बिसेन, विकास मदनकर, गणेश पारधी, हिमाचल पटले, मुन्ना रहांगडाले, नितिन रहांगडाले सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने विशेष सहयोग किया।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं