महिला बेरोजगार सहकारी संस्था (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

भंडारा में महिला बेरोजगारों की एक भी सहकारी संस्था नहीं, सहकारिता में महिलाओं की भागीदारी नगण्य

Cooperative Society Registration: भंडारा जिले में 1,888 सहकारी संस्थाएं होने के बावजूद महिला बेरोजगारों की एक भी सहकारी संस्था पंजीकृत और कार्यरत नहीं है।

आंचल लोखंडे

Women Cooperatives Maharashtra: बिना सहकार नहीं उद्धार की कहावत अब कम ही सुनाई देती है, जबकि सहकारिता को विकास का बड़ा पैमाना माना जाता है। विशेष रूप से पश्चिम महाराष्ट्र ने सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से व्यापक प्रगति की है। भंडारा जिले में यूं तो 1,888 सहकारी संस्थाएं भागीदारी भी दर्ज है, लेकिन महिलाओं के नाम पर स्वतंत्र संस्थाओं की कमी दिखाई देती है। जिला स्तर पर महिला बेरोजगारों की एक भी संस्था पंजीकृत और कार्यरत नहीं है।

बेरोजगार महिलाओं को संगठित कर व्यवसाय, सेवा या परियोजना के जरिए आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से महिला बेरोजगार सहकारी संस्थाओं का गठन किया जाता है। महाराष्ट्र सहकारी संस्था अधिनियम, 1960 के अंतर्गत पंजीकृत होने वाली इन संस्थाओं को सरकारी निविदाओं, अनुदानों और विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकता है। इसके बाद भी इस क्षेत्र में महिलाओं का नेतृत्व सामने नहीं आना आश्चर्यजनक माना जाता है।

निविदाओं में भी महिलाओं को प्राथमिकता

ऐसी संस्थाओं को सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों या स्कूलों में कैंटीन, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य सेवा कार्यों की निविदाओं में प्राथमिकता मिल सकती है। महाराष्ट्र सहकार विकास महामंडल और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के माध्यम से व्यावसायिक प्रशिक्षण, गोदाम नवीनीकरण तथा रियायती दरों पर ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है। महिला बचत गटों को जोड़कर लघु उद्योग, कृषि प्रसंस्करण, दुग्ध व्यवसाय या खुदरा बिक्री केंद्र संचालित किए जा सकते हैं।

15 हजार की शेयर पूंजी भी नहीं जुटाना मुश्किल

सहकार आयुक्त व निबंधक, महाराष्ट्र राज्य के परिपत्र के अनुसार पंजीकरण के लिए निर्धारित मापदंडों के तहत ग्राम या तहसील स्तर पर कम से कम 25 महिला सदस्य और 15,000 रुपए न्यूनतम शेयर पूंजी आवश्यक है। जिला स्तर के लिए 25 सदस्य और 50,000 रुपए, विभागीय स्तर के लिए 50 सदस्य और 1,00,000 रुपए तथा राज्य स्तर के लिए 75 सदस्य और 2,00,000 रुपए न्यूनतम संवर पूजी तय की गई है। इसके बावजूद महिलाएं उदासीन है।

पंजीकरण होना जरूरी

सवाल किया जा रहा है कि क्या इतन कम शेयर पूंजी भी महिलाएं नहीं जुटा पा रही है। सदस्यता के लिए संबंधित महिलाओं का जिला कौशल्य विकास, रोजगार व उद्योजकता मार्गदर्शन केंद्र में पंजीकरण होना जरूरी है। संस्था के कम से कम 75 प्रतिशत सदस्यों के पास संबंधित व्यवसाय या कार्य का तकनीकी प्रशिक्षण प्रमाणयत्र होना अनिवार्य है, प्रत्येक सदस्य के लिए प्रवेश शुल्क 100 रुपए निर्धारित है तथा परियोजना रिपोर्ट की कम से कम 10 प्रतिशत राति शेयर पूजी के रूप में होना आवश्यक है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा