भंडारा सड़क हादसा (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

भंडारा में भीषण सड़क हादसा, एसटी बस से टकराई बाइक, बाल-बाल बचे 50 यात्री, 24 वर्षीय युवक की मौत

ST Bus Bike Collision: भंडारा-तुमसर मार्ग पर वरठी के निकट दाभा फाटे के पास एसटी बस और दोपहिया वाहन की भीषण टक्कर में 24 वर्षीय दीपांशु डोंगरे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • भंडारा-तुमसर मार्ग पर दाभा फाटे के पास एसटी बस और बाइक की भीषण टक्कर।

  • हादसे में वरठी निवासी 24 वर्षीय दीपांशु मनोहर डोंगरे की घटनास्थल पर मौत।

  • मां माधुरी डोंगरे (51) गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में उपचार जारी।

  • मां-बेटा रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से दोपहिया वाहन पर घर लौट रहे थे।

Bhandara Road Accident: भंडारा-तुमसर मार्ग पर वरठी के निकट दाभा फाटे के पास गुरुवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

दुर्घटना उस समय हुई जब मां-बेटा एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इस दिल दहलानेवाली घटना से पूरे वरठी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक युवक की पहचान नेहरू वार्ड, वरठी निवासी दीपांशु मनोहर डोंगरे (24) के रूप में हुई है, जबकि घायल मां का नाम माधुरी मनोहर डोंगरे (51) है।

हेडलाइट की तेज रोशनी से नियंत्रण बिगड़ा

पुलिस सूत्रों के अनुसार दीपांशु अपनी मां माधुरी के साथ सिल्ली गांव में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम करीब 5.45 बजे दोनों अपने दोपहिया वाहन (क्र. एमएच 36 एटी 0867) से वरठी स्थित घर वापस आ रहे थे। जब वे वरठी के निकट स्थित दाभा के फाटे के समीप पहुंचे, तभी सामने से वाराशिवनी से नागपुर जा रही एसटी की बस (क्र. एमएच 40/वाई 5818) आते दिखीं।

बताया जा रहा है कि बस की तेज रोशनी आंखों पर पड़ने के कारण दीपांशु को सामने का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दिया। और उसका दोपहिया वाहन से नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित दोपहिया वाहन सीधे सामने से आ रही एसटी बस से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोपहिया वाहन का जबरदस्त नुकसान हो गया और दीपांशु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसकी मां माधुरी सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सकरे मार्ग के चलते बार-बार दुर्घटनाएं, वरठी थाने में मामला दर्ज

दुर्घटना के समय एसटी बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। इस टक्कर में तुमसर निवासी एक यात्री को मामूली चोट आई है, जबकि अन्य सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बच गए। उल्लेखनीय है कि भंडारा-तुमसर मार्ग पर दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। यातायात के बढ़ते दबाव के बावजूद इस मार्ग की चौड़ाई अपेक्षाकृत काफी कम है, जिसके कारण यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है।

इस ताजा हादसे ने एक बार फिर प्रशासन के सामने इस व्यस्त मार्ग के तत्काल चौड़ीकरण और आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय किए जाने की जरूरत को प्रमुखता से उजागर किया है। वरठी पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। थानेदार सचिन जगताप के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अजय मडावी आगे की जांच कर रहे हैं।

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा और UP समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद

राहुल गांधी को मोदी फोबिया! राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर एकनाथ शिंदे का तीखा हमला

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट