भंडारा

भंडारा पुलिस का 'एक्शन मोड'; 18 अवैध शराब अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 3.32 लाख का माल जब्त

भंडारा पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन के निर्देश पर जिले भर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। 18 स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने सवा तीन लाख से अधिक का माल जब्त कर 18 आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

रूपम सिंह

Bhandara Illegal Liquor Seized News: भंडारा पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस संयुक्त कार्रवाई में कुल 3 लाख 32 हजार 920 रुपये का अवैध शराब और सामग्री जब्त की गई।

साथ ही 18 आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। भंडारा शहर पुलिस ने कस्तुरबा गांधी वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड, राममंदिर वार्ड और गणेशपुर क्षेत्र में छापे मारकर बड़ी मात्रा में हाथभट्टी शराब और देशी शराब के पव्वे बरामद किए। इस कार्रवाई में अरुणा येलणे, मारोती भुजाडे, सतीश निपाने, सुमित्रा चकोले और लेखराम देवगड़े के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।

तुमसर पुलिस ने मिटेवानी गांव में मिलिंद मासुरकर से 7 हजार रुपये की हाथभट्टी शराब जब्त की। वहीं गोबरवाही पुलिस ने रोंघा गांव में नरेंद्र वाघाडे के पास से 150 किलो सड़ा हुआ महुआ रसायन बरामद किया। इसके अलावा खुशाल पुष्पतोडे, अंकिता नंदेश्वर और मुनेश्वर उइके पर भी कार्रवाई की गई।

अड्याल पुलिस ने श्रीकांत गजभिये के पास से 600 किलो सडवा महुआ और लोहे के ड्रम में रखा शराब का साठा जब्त किया, जबकि प्रकाश गणवीर से 12 हजार रुपये की हाथभट्टी शराब बरामद की गई। पवनी में शिवाजीसिंह बावरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब का स्टॉक जब्त किया गया।

कारधा पुलिस ने बिसन मेश्राम और अतुल धुर्वे के पास से हाथभट्टी शराब पकड़ी। साकोली पुलिस ने सितेपार गांव में शोभा कद्रेवार से देशी शराब की 12 बोतलें जब्त कीं, जबकि पालांदूर पुलिस ने केसलवाड़ा में रूपचंद कातोरे के पास से देशी शराब के 15 प्लास्टिक पव्वे बरामद किए।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक