भंडारा

Bhandara News In Hindi: साकोली के जांभली हाईवे पर एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, हादसों का बढ़ा खतरा

भंडारा जिले के साकोली के पास जांभली राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक महीने से स्ट्रीट लाइट बंद हैं। अंधेरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और हादसों का खतरा बढ़ गया है।

नवभारत प्रिंट डेस्क

साकोली:  शहर के समीप जांभली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइट पिछले करीब एक महीने से बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय यात्रा करने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों और ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द लाइट शुरू करने की मांग की है.

जांभली मार्ग पर पिछले लगभग एक महीने से स्ट्रीट लाइट बंद हैं, लेकिन अब तक संबंधित विभाग द्वारा उन्हें दुरुस्त नहीं किया गया है. रात के समय हाईवे पर गश्त करने वाले वाहन भी यहां से गुजरते हैं, इसके बावजूद इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाना लोगों को आश्चर्यजनक लग रहा है. अंधेरे के कारण वाहन चालकों को सड़क की स्थिति स्पष्ट दिखाई नहीं देती. विशेष रूप से बारिश के दौरान सड़क पर जमा पानी भी नजर नहीं आता, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है.

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में इस मार्ग पर तेंदुआ और अन्य जंगली जानवर भी दिखाई दिए हैं. कई बार छोटेबड़े हादसे भी हो चुके हैं. ऐसे में रात के समय स्ट्रीट लाइट बंद रहने से खतरा और बढ़ जाता है. हाईवे से रोजाना यात्रा करने वाले नागरिकों ने संबंधित विभाग से जांभली मार्ग की स्ट्रीट लाइट जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की है, ताकि रात के समय होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे