मासूम से दुष्कर्म के खिलाफ सड़कों पर उतरा भंडारा (फोटो नवभारत)
भंडारा

दुष्कर्म की घटना से भड़का भंडारा, मासूम को न्याय दिलाने के लिए छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च

Minor Girl Physical Assault: भंडारा में साढ़े तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में शहर बंद रहा। हजारों नागरिकों और छात्राओं ने मार्च निकालकर आरोपी को कड़ी सजा और त्वरित न्याय की मांग की।

आलोक उमाकृष्ण

Bhandara Minor Girl Physical Assault Protest: शहर में साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में शुक्रवार को भंडारा शहर में अभूतपूर्व जनआक्रोश देखने को मिला। आंबेडकर वार्ड स्थित सामुदायिक भवन के समीप सार्वजनिक शौचालय में हुई इस घटना के बाद नागरिकों में भारी गुस्सा है।

घटना के विरोध में इस आंदोलन में किसी राजनीतिक दल या संगठन का बैनर नहीं था। इसके बावजूद हजारों नागरिक, छात्राएं, महिलाएं, युवक और व्यापारी खुद से आंदोलन में शामिल हुए। शहर बंद को भी काफी समर्थन मिला और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

आरोपी को फांसी दो

प्रदर्शनकारी गांधी चौक पर एकत्र हुए और वहां से मेन रोड होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं की भागीदारी रही। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पीड़ित बच्ची को जल्द न्याय दिलाने, आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की।

दुष्कर्म के विरोध में जनआक्रोश

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित न्याय जरूरी है, ताकि समाज में कानून का भरोसा कायम रहे और महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन प्रभावी कदम उठाए।

पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने मामले में 30 वर्षीय आरोपी रोहित वासनिक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा खुद को चोट पहुंचाने की जानकारी भी सामने आई है। उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की चर्चा है, लेकिन पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रोटेस्ट में छात्राएं सबसे आगे

बच्ची और आरोपी दोनों का शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में ईलाज की जा रही है, इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। नागरिकों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना