Tractor Seized (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा में अवैध रेत तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, एक आरोपी गिरफ्तार, 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Illegal Sand Mining: भंडारा जिले में वैनगंगा नदी के घाटों से हो रही अवैध रेत चोरी और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरठी, कारधा और पवनी थाना क्षेत्रों में छापेमारी की।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara Sand Smuggling: भंडारा जिले में बहने वाली वैनगंगा नदी के विभिन्न घाटों से रेत की अवैध चोरी और तस्करी करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर धरपकड़ मुहिम चलाई है। गत 12 जून को अलगअलग टीमों ने वरठी, कारधा और पवनी पुलिस थाना क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई करते हुए रेत भरें 5 ट्रैक्टरट्रॉली को जब्त किया है।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लाखों रुपये का माल बरामद किया है। वरठी पुलिस ने एक ही क्षेत्र में तीन कार्रवाईयां की। मौजा खमाटा/टाकली परिसर में सुबह के समय तीनों कार्रवाइयों को अंजाम दिया। पुलिस स्टाफ को गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर और बिना नंबर की ट्रॉली के साथ अवैध रेत ले जाते हुए दिखा। पुलिस को देखकर साक्ष्य नष्ट करने के उद्देश्य से ट्रॉली में लदी 1 ब्रास रेत को वापस नदी में खाली कर ट्रैक्टर सहित आरोपी फरार हो गया।

वैनगंगा घाटों से रेत चोरी पर रोक

पुलिस ने 6,00,300 रुपये का ट्रैक्टरट्रॉली और औजार जब्त किए। दूसरी कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक मडावी ने गश्त के दौरान खमाटा घाट से अवैध रेत चोरी करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा। वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने 1 ब्रास रेत सहित कुल 6,06,300 रुपये का माल जब्त किया। तीसरी कार्रवाई में हवलदार आगासे ने इसी परिसर से रेत चोरी करते हुए दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों से 2 ब्रास रेत सहित कुल 12,12,600 रुपये का माल जब्त किया। कारधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस उपनिरीक्षक पाटील को गुप्त सूचना मिली कि रोहा के वैनगंगा नदी से खमारी गांव की ओर अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर भिलेवाडा से खमारी रोड पर नाकाबंदी कर बिना नंबर के ट्रैक्टर को रोका गया।

पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

जांच करने पर ट्रैक्टर की ट्रॉली में 1 ब्रास रेत पाई गई, जिसका कोई भी पास या परवाना चालक के पास नहीं था। ट्रैक्टर चालक हिरासत में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक सह मालिक मनोज नत्थू मेश्राम 40 को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर, ट्रॉली और रेत सहित कुल 7,06,000 रुपये का माल जब्त किया।

तीसरी कार्रवाई पवनी थाने की सीमा में कुंभली रेत घाट परिसर में की गई। सहायक पुलिस निरीक्षक शहारे अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी सुनील अशोक हटवार 35 अपने ट्रैक्टर क्र।एमएच 36 एल 1287 में बिना किसी सरकारी पास के 1 ब्रास रेत का चोरी से परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6,00,000 रुपये का ट्रैक्टरट्रॉली और 6,000 रुपये की रेत सहित कुल 6,06,000 रुपये का माल जब्त किया है।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक