भंडारा

भंडारा: गोसीखुर्द जल पर्यटन परियोजना का पहला चरण 15 दिनों में होगा पूरा, उपमुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

Bhandara News: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोसीखुर्द जल पर्यटन परियोजना के पहले चरण को 15 दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस परियोजना से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

रूपम सिंह

Bhandara Gosikhurd Dam News: भंडारा जिले के गोसीखुर्द बांध पर विकसित हो रही विश्वस्तरीय जल पर्यटन परियोजना के पहले चरण को 15 दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिए हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जिले के पर्यटन विकास को नई दिशा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

पांच पर्यटन स्थलों के कार्य में तेजी लाने के निर्देश उपमुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर परियोजना की विस्तृत समीक्षा की। पहले चरण में भंडारा, कोरंभी, माहुली, अड्याल और गोसी इन पांच प्रमुख स्थलों को शामिल किया गया है।

इन स्थानों पर कार्य शीघ्र पूरा कर परियोजना को प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए पर्यटन और जलसंपदा विभाग के बीच 450 एकड़ भूमि को लेकर समझौता भी किया गया है। पहले चरण के लिए 102 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि दूसरे चरण के अंतर्गत 10 गांवों का सर्वे कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक भोंडेकर के प्रयासों को मिली सफलता इस परियोजना की संकल्पना विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने रखी थी।

कार्य की गति धीमी होने पर उन्होंने उपमुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की थी। इस परियोजना से जिले के 10 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना व्यक्त की गई। मेट्रो विस्तार पर भी चर्चाबैठक में नागपुर मेट्रो का विस्तार भंडारा तक करने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा कर विशेष बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में नगर विकास विभाग के अपर सचिव असीम गुप्ता, एच. गोविंद राज, पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव खंदारे, जिला कलेक्टर सावन कुमार, मेट्रो के प्रबंध निदेशक राजेश जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी