Bhandara Domestic Violence (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा में पति की हैवानियत: शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, कपड़ों में लगाई आग, जान से मारने की धमकी

Bhandara Police News: भंडारा शहर के लालबहादुर शास्त्री वार्ड में एक महिला के साथ उसके पति द्वारा मारपीट, गालीगलौज, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara Domestic Violence: भंडारा शहर के लालबहादुर शास्त्री वार्ड में एक महिला के साथ उसके पति ने बेरहमी से मारपीट, गालीगलौज, घर में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला और आरोपी विशाल पंजाबराव राहाटे पतिपत्नी हैं, लेकिन आपसी विवाद के कारण दोनों अलगअलग घरों में रहते हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में धुत होकर उसे और बच्चों को परेशान करता रहता है। घटना तड़के लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। उस समय पीड़िता अपने दो बच्चों के साथ घर पर सो रही थी।

इसी दौरान आरोपी विशाल शराब के नशे में चूर होकर वहां पहुंचा और जोरजोर से दरवाजा खटखटाते हुए उसे खोलने के लिए कहने लगा। जब पीड़िता ने डर के मारे दरवाजा नहीं खोला, तो उसने बाहर से ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गालीगलौज शुरू कर दी और पत्नी समेत दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

कपड़ों में लगाई आग

इसके बाद आरोपी जबरन घर के पीछे स्थित पोर्च के रास्ते भीतर घुस गया और उसने पीड़िता के साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपी की ओर से दिए गए जोरदार धक्के के कारण पीड़िता जमीन पर गिर गई, जिससे उसके दाहिने कंधे में गंभीर चोट आई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मारपीट के बाद आरोपी ने क्रूरता की हदें पार करते हुए घर में रखे उसके और बच्चों के कपड़ों को इकट्ठा किया और उनमें आग लगा दी।

महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ केस

इसके बाद आरोपी ने घर के पिछले दरवाजे पर भारी पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया तथा दीवार पर लातें मारकर तोड़फोड़ की। इस पूरी घटना के दौरान आरोपी लगातार तीनों को जान से मारने की धमकी देता रहा। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता की मौखिक शिकायत और चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी विशाल पंजाबराव राहाटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी