भंडारा दिशा समिति -फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा DISHA बैठक: सांसद प्रशांत पडोले ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

DISHA Committee Bhandara: भंडारा में दिशा समिति (DISHA) की बैठक में सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने स्कूलों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्मार्ट मीटर शिकायतों, उज्ज्वला योजना और फसल बीमा की समीक्षा की।

आंचल लोखंडे

Bhandara DISHA Meeting: भंडारा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक में सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता हर हाल में बेहतर रखी जाए, उन्होंने कहा कि शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन भोजन वितरण के बाद विद्यालय प्रबंधन समिति तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा इसकी नियमित जांच की जानी चाहिए।

साथ ही भोजन के नमूनों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। जिला नियोजन सभागार में आयोजित बैठक में सांसद डॉ. प्रशांत पडोले, सांसद राजेंद्र जैन, विधायक अविनाश ब्राह्मणकर, विधायक राजू कारेमोरे, जिलाधिकारी सावन कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिलिंद कुमार सालवे, उपवन संरक्षक योगेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

96,328 गैस कनेक्शन वितरित

बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी ठाकरे ने बताया कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जिले में अब तक 96,328 गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। वर्तमान में योजना के तहत तीन लाख तक नए गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने जिले में गैस आपूर्ति सुचारु होने की जानकारी भी दी। समीक्षा के दौरान सांसद डॉ. पडोले ने कलाकार मानधन योजना के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी (पंचायत) नंदागवली को दिए, विधायक राजू कारेमोरे ने वरठी बस स्टैंड का मुद्दा उठाया, जिस पर राज्य परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बस स्टेशन के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश जारी है।

स्मार्ट बिजली मीटर की शिकायतों को दूर करें

बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मध्याहन भोजन योजना तथा खरीफ फसल वितरण की समीक्षा भी की गई। स्मार्ट मीटर को लेकर नागरिकों में व्याप्त भ्रम और अधिक बिजली बिल संबंधी शिकायतों पर सांसद ने महावितरण को ग्राम स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। कृषि क्षेत्र में फसल विविधीकरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने कृषि विभाग से विस्तृत जानकारी मांगी।

जिला कृषि अधीक्षक श्रीमती माने ने बताया कि प्रशासन के प्रयासों से जिले में धान के साथ-साथ मक्का की खेती का रकबा भी बढ़ा है। अंत में सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिशा समिति की बैठकों को गंभीरता से ले तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा मांगी गई सभी जानकारियां समय पर उपलब्ध कराएं।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन