भंडारा में कपडे क गोडाउन में आग (सोर्स - फोटो नवभारत)  
भंडारा

भंडारा में कपड़ा गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Fire Accident: भंडारा शहर के मुख्य मार्ग स्थित एक कपड़ा गोदाम में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट की आशंका के बीच दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

केतकी मोडक

Bhandara Cloth Warehouse Fire: भंडारा शहर के मुख्य मार्ग स्थित एक कपड़ा गोदाम में मंगलवार दोपहर भीषण आग लगने से लाखों रुपये मूल्य का कपड़ा जलकर राख हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नगर परिषद के अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से आसपास की अन्य दुकानों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।

गोदाम से उठीं आग की लपटें

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग पर कपड़ा व्यापारी श्याम वधवानी की 'साजनदास कोडानमल' नाम से कपड़ों की दुकान है। दुकान के ठीक सामने उनका कपड़ों का गोदाम स्थित है। मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के व्यापारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए। मंगलवार को भंडारा शहर का साप्ताहिक व्यापारिक अवकाश होने के कारण अधिकांश दुकानें बंद थीं। इसके बावजूद गोदाम से उठती तेज लपटों और घने धुएं ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। स्थानीय लोगों ने तत्काल नगर परिषद प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

दमकल विभाग के कर्मियों ने पाया नियंत्रण

गोदाम में बड़ी मात्रा में कपड़ा भंडारित होने के कारण आग तेजी से फैलती रही। कई घंटों तक दमकल कर्मियों को आग पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार पानी की बौछार करनी पड़ी। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास का पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया। गोदाम के समीप कपड़ों की कई अन्य दुकानें होने से आग के फैलने का खतरा भी बना रहा, जिससे व्यापारियों और नागरिकों में चिंता का माहौल रहा।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस आगजनी की घटना में कपड़ा व्यापारी को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान का वास्तविक आंकड़ा जांच और मूल्यांकन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अग्निशमन विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही मुख्य मार्ग पर यातायात और लोगों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।

AI तकनीक ने दी आयुष्मान योजना को उड़ान, भारत में 33% आबादी को लाभ; योजना के 8 साल पूरे

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट