विधायक नरेंद्र भोंडेकर व जैकी रावलानी (फोटो नवभारत) 
भंडारा

पुराने दोस्त बने दुश्मन...महायुति में आई दरार! भंडारा में रावलानी के भाजपा प्रवेश से बढ़ा तनाव

Bhandara Politics: भंडारा में जैकी रावलानी के भाजपा में प्रवेश से शिवसेना-भाजपा में टकराव बढ़ा। विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने रेत माफिया संबंधों का आरोप लगाते हुए भाजपा की "वॉशिंग मशीन" पर तंज कसा।

आकाश मसने

MLA Narendra Bhondekar Took Jibe at BJP: नगर परिषद चुनाव नजदीक आने के साथ ही भंडारा जिले के राजनीतिक माहौल में हलचल तेज हो गई है। जहां महायुति के घटक दलों को एकजुट होकर विपक्ष का सामना करने की रणनीति बनानी चाहिए थी, वहीं अब आपसी खींचतान और आरोप-प्रत्यारोप के चलते गठबंधन में दरार पड़ती दिखाई दे रही है।

विवाद आगामी नगर परिषद चुनाव में महायुति के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आपसी अविश्वास और दो पुराने दोस्तों की सुषमनी और खुलकर आरोपों के चलते गठबंधन की एकता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

रावलानी और बावनकर ने भाजपा में किया प्रवेश

हाल ही में भंडारा जिले में शिवसेना (शिंदे गुट) के लोकसभा युवा प्रमुख जैकी रावलानी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के भगवान बावनकर ने राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थित में भाजपा में प्रवेश किया।

रावलानी ने विधायक भोंडेकर पर लगाया आराेप

प्रवेश के बाद जैकी रावलानी ने कहा कि उन्होंने शिवसेना के स्थानीय विधायक नरेंद्र भोंडेकर की हुकूमशाही और अहंकार से तंग आकर भाजपा का दामन थामा है। वहीं इस प्रवेश को लेकर जिले की राजनीति में तूफान मच गया है।

भोंडेकर ने किया पलटवार

विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ माह पहले राजस्व मंत्री बावनकुले ने स्वयं उन्हें सलाह दी थी कि ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए जो रेत माफिया से जुड़े हैं। अब उन्हीं रावलानी को भाजपा में शामिल करना यह सवाल खड़ा करता है कि क्या पार्टी की 'वॉशिंग मशीन' में रावलानी साफ हो गए हैं। भोंडेकर ने कहा कि रावलानी हर चुनाव के पहले पार्टी छोड़ने की धमकी देते थे, लेकिन इस बार उन्होंने सचमुच पार्टी बदल ली है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह