प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा में पागल कुत्ते का कहर! दर्जनभर लोगों को काटकर किया घायल, शहर में दहशत

Bhandara News: भंडारा के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर वार्ड में गुरुवार शाम एक पागल कुत्ते ने आतंक मचाया। दर्जनभर लोगों को काटा, कई घायल अस्पताल में भर्ती, क्षेत्र में दहशत का माहौल।

आकाश मसने

Bhandara Dog Attack: भंडारा शहर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर वार्ड, बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में गुरुवार शाम एक पागल कुत्ते ने उत्पात मचाते हुए दर्जनभर लोगों को काटकर घायल कर दिया। इस अचानक हुई घटना से पूरे क्षेत्र में भय और अफरातफरी का माहौल निर्माण हो गया है।

घायलों में नितीन नंदनवार, दीपेश निशाद, रितिका नंदेश्वर, यश बारसागडे, लक्ष शहारे, शौर्य तुमाने, आर्या क्षीरसागर समेत कई नागरिक शामिल हैं। सभी को तत्काल जिला सामान्य अस्पताल, भंडारा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि सभी की हालत स्थिर है, हालांकि कुछ लोगों के हाथ-पैर पर गंभीर घाव हैं।

अचानक हमला और अफरातफरी का माहौल

यह घटना शाम लगभग 4 बजे की है, जब भंडारा शहर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर वार्ड के मुख्य मार्ग पर अचानक एक पागल कुत्ता दौड़ता हुआ आया और रास्ते से गुजर रहे लोगों पर झपट पड़ा। कुछ ही क्षणों में उसने पांच से छह लोगों को काटकर घायल कर दिया।

नागरिकों ने शोर मचाकर भागने और बचाव करने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता गलियों में घुसकर अन्य दो से तीन स्थानों पर भी हमला करता रहा। कुछ लोगों ने डंडे, पत्थर और अन्य वस्तुओं से उसे भगाने की कोशिश की, जबकि कई नागरिकों ने घर के दरवाजे बंद कर स्वयं को बचाया।

नगर परिषद की कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद नागरिकों में भारी रोष है। लोगों ने नगर परिषद के पशु नियंत्रण दल से तत्काल कार्रवाई करने और कुत्ते को पकड़ने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि, “शहर में दिन-ब-दिन कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, यदि प्रशासन ने समय रहते कदम उठाए होते, तो ऐसी घटना टल सकती थी।

घायलों का इलाज जारी

घायलों को जिला अस्पताल में रेबीज रोधक इंजेक्शन दिए गए हैं और उनका इलाज जारी है। पिछले कुछ महीनों से शहर के विभिन्न परिसरों में कुत्तों के हमलों की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे विद्यालय के छात्र और बुजुर्ग नागरिक खासे चिंतित हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?