भंडारा में अवैध गोमांस बिक्री पर कार्रवाई करते अधिकारी (फोटो नवभारत) 
भंडारा

भंडारा में अवैध गोमांस बिक्री रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Bhandara Crime News: भंडारा में स्थानीय अपराध शाखा ने अवैध गोमांस बिक्री रैकेट का पर्दाफाश किया। दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अरबाज खान फरार। पुलिस ने 200 किलो गोमांस और 1.39 लाख का माल जब्त किया।

आकाश मसने

Beef Racket Busted In Bhandara: भंडारा जिले में स्थानीय अपराध शाखा ने अवैध गोमांस (बीफ) बिक्री के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी अरबाज खान (30), निवासी बैरागी वाडा, मौके से फरार होने में सफल रहा।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गणेशपुर क्षेत्र में नाले के पास गोमांस की अवैध बिक्री की जा रही है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस हवलदार दोनोडे के नेतृत्व में एक टीम ने पंचों की मौजूदगी में नेहरू वार्ड, गणेशपुर स्थित निचले क्षेत्र में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से करीब 200 किलो गोमांस मिला।

गाेमांस सहित कई सामान बरामद

इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद कीं, जिनमें लकड़ी काटने का स्टैंड, पुराना इलेक्ट्रिक वजन काटा, दो लोहे के टेबल, एक प्लास्टिक टेबल, एक लाल रंग की गाय, एक बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल और सुजुकी एक्सेस मोपेड शामिल हैं। जब्त किए गए माल की कुल कीमत लगभग 1 लाख 39 हजार 400 रुपये आंकी गई है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी आर्थिक लाभ के उद्देश्य से गोवंश की अवैध हत्या कर उसका मांस बेच रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह कार्यवाही पूरी तरह संगठित तरीके से की जा रही थी, जिसके जरिए अवैध मांस बाजारों में सप्लाई किया जा रहा था।

यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक चिंचोलकर के मार्गदर्शन में हवलदार दोनोडे और उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस ने फरार आरोपी अरबाज खान की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है। वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज