Youth Murder (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
भंडारा

साकोली में धारदार हथियार से युवक की हत्या, तालाब किनारे मिला खून से लथपथ शव

Sakoli Youth Murder Case News: साकोली के गढ़कुंभली रोड स्थित तालाब किनारे युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

महाराष्ट्र डेस्क

Sakoli Dead Body Found In Pond News: साकोली शहर के गढ़कुंभली रोड परिसर में स्थित तालाब किनारे सुबह एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक मुरपार लेंडेझरी तहसील सडक अर्जुनी निवासी निखिल राजकुमार कांबले 30 है। मृतक के सीने, गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के गहरे जख्म मिले हैं। घटनास्थल पर मृतक की मोटरसाइकिल और एक बैग बरामद हुआ है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि अज्ञात आरोपियों ने बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को तालाब किनारे फेंक दिया।

गढ़कुंभली रोड परिसर में स्थित तालाब के पास बने मैदान पर रोज की तरह सुबह कुछ युवक क्रिकेट खेलने गए थे। इसी दौरान उन्हें तालाब के पानी के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। शव पूरी तरह खून से लथपथ होने के कारण युवकों ने तुरंत साकोली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम को घटनास्थल से मोटरसाइकिल क्र। एमएच 40 के 5099, एक बैग और अन्य सामान मिला, जिससे मृतक की शिनाख्त हो सकी।

सबूत मिटाने के उद्देश्य शव को फेंका

पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि क्या आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से हत्या कहीं और की और शव को यहां लाकर फेंक दिया। मृतक व्यक्ति सड़क अर्जुनी तहसील का मृतक निखिल मूल रूप से गोंदिया जिले के सड़क अर्जुनी तहसील का रहने वाला था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से साकोली के पंचशील वार्ड में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। वह साकोली की एक वाइन शॉप में काम करता था।

जमानत पर आया था बाहर

बताया गया है कि वह करीब एक महीने पहले ही एक मामले में जमानत पर बाहर आया था। घटना की रात वह अपने मूल गांव गया हुआ था, जहां परिवार के साथ खाना खाने के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे मोटरसाइकिल से साकोली लौटने के लिए निकला था। इसके बाद अगली सुबह उसका शव मिलने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

साकोली पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और श्वान पथक को मौके पर बुलाया। पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और आखिरी मूवमेंट के आधार पर पुलिस विभिन्न कोणों से जांच कर रही है। घनी आबादी के पास इस तरह की वारदात से नागरिकों में डर का माहौल है। साकोली पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?