प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
बीड

बीड में सौतेली मां-बेटे के अफेयर का खौफनाक अंत, बदनामी के डर से बेटे ने पीया जहर, सदमे में मां ने लगाई फांसी

Beed Crime News: महाराष्ट्र के बीड में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना। लोकलाज और बदनामी के डर से सौतेले मां-बेटे ने दी जान। पहले बेटे ने जहर खाया, फिर मां ने पेड़ से लगाई फांसी।

आकाश मसने

Beed Stepmother Son Death Case: महाराष्ट्र के बीड जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सौतेली मां और उसके जवान बेटे के बीच पनपे कथित प्रेम संबंध का बेहद खौफनाक अंत हुआ है। समाज में बदनामी के डर से पहले 21 वर्षीय युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इसके बाद उसकी मौत का सदमा बर्दाश्त न कर पाने से उसकी सौतेली मां ने भी अस्पताल परिसर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरे सुसाइड से केज और अंबाजोगाई इलाके में हड़कंप मच गया है।

शादी के बाद सौतेली मां के करीब आया बेटा

मिली जानकारी के अनुसार बीड जिले के केज तहसील के सोनी जवला गांव के एक व्यक्ति ने पहली पत्नी से तलाक के बाद 4 साल पहले अनीता नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। इसी दौरान पहली पत्नी से हुए 21 वर्षीय बेटे अनिल पवार और उसकी सौतेली मां अनीता के बीच कथित प्रेम संबंध बन गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के एकसाथ कही दूर घर बसाने का सोचा।

घर छोड़ तेलंगाना भागे तो पुलिस ने पकड़ा

कुछ दिन पहले अनिल और अनीता अचानक घर से बिना बताए लापता हो गए। दोनों भागकर तेलंगाना चले गए थे। पत्नी और बेटे के अचानक गायब होने के बाद पीड़ित पति ने केज पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों को तेलंगाना से ढूंढ निकाला और हिरासत में लेकर वापस बीड ले आई।

बदनामी के डर मौत को लगाया गले

बताया जा रहा है कि अपने अवैध संबंध के सार्वजनिक हो जाने और बदनामी के डर से अनिल मानसिक तनाव में था। इसी कारण उसने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अंबाजोगाई के स्वामी रामानंद तीर्थ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इधर अनिल की मौत की खबर सुनते ही अनीता को गहरा सदमा लगा। प्रेमी और रिश्ते में सौतेले बेटे की मौत का दुख सहन न कर पाने पर उसने अस्पताल परिसर के पीछे एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बीड पुलिस ने दोनों की मौत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद