पंकजा मुंडे व धनंजय मुंडे (डिजाइन फोटो) 
बीड

Maharashtra Politics: पंकजा मुंडे का संकेत, परली से हटकर नए सियासी रास्ते की तैयारी?

BJP नेता पंकजा मुंडे ने परली विधानसभा क्षेत्र को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्होंने यह क्षेत्र धनंजय मुंडे को सौंप दिया है। उनके बयान से परली के राजनीतिक वारिस की बहस पर विराम लग गया है।

अपूर्वा नायक

Pankaja Munde News: बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे ने परली विधानसभा क्षेत्र को लेकर बड़ा राजनीतिक खुलासा किया है। उन्होंने सार्वजनिक मंच से कहा कि अब उन्होंने परली धनंजय मुंडे को सौंप दी है।

उनके इस बयान के बाद परली का असली राजनीतिक वारिस कौन है, इस पर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है। नांदेड़ जिले के लोहा तालुका स्थित मालाकोली में गोपीनाथ मुंडे की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान पंकजा मुंडे ने यह बयान दिया।

उन्होंने कहा, “अब धनुभाऊ को परली से प्यार करने दो। मैंने परली उन्हें दे दी है। अब वही इसका ध्यान रखेंगे।” पंकजा के इस बयान ने सियासी हलकों में हलचल पैदा कर दी है।

मुंडे परिवार का गढ़ रही है परली

परली विधानसभा क्षेत्र पिछले कई दशकों से मुंडे परिवार का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। पंकजा मुंडे के पिता और दिवंगत बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे ने इसी क्षेत्र का लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया था। इस कारण परली को मुंडे परिवार की राजनीतिक विरासत से जोड़ा जाता है।

बदले राजनीतिक समीकरणों का संकेत

कार्यक्रम के दौरान पंकजा मुंडे ने कहा कि उन्होंने धनंजय मुंडे से स्पष्ट रूप से कहा है कि अब यह उनका चुनाव क्षेत्र है और उन्हें इसकी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। साथ ही उन्होंने मालाकोली और आसपास के क्षेत्र से अपने जुड़ाव की बात भी कही, जिससे बदले हुए राजनीतिक समीकरणों के संकेत मिले।

भविष्य की राजनीति पर उठे सवाल

पंकजा मुंडे द्वारा परली से अपना दावा छोड़ने की घोषणा के बाद अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि वह भविष्य में नांदड़ या किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि इस पर उन्होंने कोई सीधा बयान नहीं दिया है।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा