मनोज जरांगे व एकनाथ शिंदे सोर्स: सोशल मीडिया
बीड

मराठा आंदोलन खत्म करने के लिए मिले थे 500 करोड़? मनोज जरांगे का बड़ा दावा, एकनाथ शिंदे से मांगा जवाब

Manoj Jarange On Eknath Shinde: मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन समाप्त करने के लिए 500 करोड़ रुपये लिए थे।

आकाश मसने

Manoj Jarange 500 Crore Allegation On Eknath Shinde: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से भूचाल आ गया है। मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख चेहरे मनोज जरांगे पाटिल ने मंगलवार को बीड जिले के नारायण गढ़ में आयोजित तीसरे दशहरा सम्मेलन के दौरान एक सनसनीखेज बयान दिया। जरांगे ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे ने मेरे नाम पर भाजपा से 500 करोड़ रुपए लिए।

मनोज जरांगे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सवाल किया है कि क्या उन्होंने भाजपा के नेताओं को यह बताया था कि मराठा आंदोलन को खत्म कराने के लिए उन्हें 500 करोड़ रुपये दिए गए थे? जरांगे के इस कथित '500 करोड़ के बम' के फूटने के बाद राज्य की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

2024 में एकनाथ शिंदे ने खत्म कराया था जरांगे का आंदोलन

मनोज जरांगे के अनुसार, भाजपा नेताओं के बीच चर्चा है कि एकनाथ शिंदे के सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे के जरिए मराठा आरक्षण खत्म करने के लिए 500 करोड़ रुपए पहुंचाए गए थे। इन आरोपों को जरांगे के जनवरी 2024 के मुंबई आंदोलन से जोड़ कर देखा जा रहा है। तब सीएम रहे एकनाथ शिंदे ने नवी मुंबई के वाशी में मनोज जरांगे का आंदोलन खत्म कराया था।

जरांगे बोले- मैंने पैसे नहीं लिए

मनोज जरांगे ने दावा किया कि दो से ढाई साल पहले उनके खिलाफ बड़ी साजिश रची गई थी, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। उन्होंने दावा किया एकनाथ शिंदे ने मेरे नाम पर भाजपा से 500 करोड़ रुपए लिए, लेकिन मैंने एक रुपया भी नहीं लिया है।

मेरे पास सबूत, जवाब दें शिंदे

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने एकनाथ शिंदे से बुधवार तक जवाब देने का समय दिया है। जरांगे ने यह भी कहा कि उनके पास इस मामले से जुड़े सबूत है, जिन्हें वे सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि उन्होंने कोई रकम नहीं ली, तो उनके नाम पर 500 करोड़ रुपये दिए जाने की चर्चा क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि मैंने पांच हजार रुपये भी नहीं देखे हैं और शिंदे को इस मामले में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

विरोध करने वाले नेताओं को सबक सिखाएं

मनोज जरांगे ने मराठा समाज के हितों के खिलाफ जाने वाले नेताओं और दलों को 2029 के चुनाव में सबक सिखाने का आह्वान किया। जरांगे ने घोषणा की कि 22 अक्टूबर को मराठा सेवकों के पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर जारी किया जाएगा। इसके जरिए कुणबी अभिलेख, प्रमाण-पत्रों में आ रही बाधाओं और आरक्षण से जुड़ी शिकायतों की जानकारी जुटाई जाएगी।

मराठा नेता मनोज जरांगे ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली पांच हजार रुपये की सूखा सहायता को अपर्याप्त बताते हुए कहा कि बैंक के चक्कर, यात्रा और भोजन पर ही यह रकम खर्च हो सकती है।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल