बीड में टीचर ने की खुदकुशी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
बीड

Beed: तुम फांसी लगा लो...बीड में टीचर ने की खुदकुशी, बेटी से मांगी माफी, लिखा- मुझे तड़पा-तड़पा कर मारेंगे ये लोग

महाराष्ट्र जिले में संतोष देशमुख हत्याकांड की ज्वाला अभी ठंडी भी नहीं हुई कि एक आत्महत्या का मामला सामने आ गया है। बीड में एक टीचर ने दबाव में आकर खुदकुशी कर ली और अपनी बेटी से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर माफी मांगी।

प्रिया जैस

बीड: इन दिनों बीड जिला कई तरह की वारदातों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। अभी सरपंच संतोष देशमुख की हत्या की खबर ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक शिक्षक की खुदकुशी की खबर ने सभी को हिला कर रख दिया। शनिवार को केज तालुका के देवगांव निवासी धनंजय अभिमान नागरगोजे नामक शिक्षक ने स्वराज्य नगर परिसर के कृष्णा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के बाहर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

धनंजय अभिमान नागरगोजे केलगांव में स्थायी गैर-सहायता प्राप्त आश्रम स्कूल में शिक्षक थे। 2019 में राज्य सरकार द्वारा 20 प्रतिशत सब्सिडी की घोषणा की गई थी। हालांकि इसे लागू नहीं किया गया है।

नागरगोजे ने बेटी से मांगी माफी

मृतक शिक्षक ने अपने सुसाइड नोट में बेटी श्रावणी बाला से माफी मांगी है। उन्होंने लिखा कि बेटी मैं आपसे माफी मांगना चाहता हूं, लेकिन मैं इसके लायक नहीं हूं, मैंने तुम्हारे बारे में ढेर सारे सपने देखे थे, लेकिन वे दफन हो गए हैं। मैंने किसी के साथ कोई ठगी नहीं की। किसी को धोखा नहीं दिया, लेकिन आज मैं ऐसे लोगों के चंगुल में फंस गया हूं, जहां मेरा शोषण किया गया और अब यहां से निकलना मुश्किल है। इसलिए मैं इन राक्षसों की दुनिया से दूर जा रहा हूं। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

18 साल से वेतन नहीं

नागरगोजे ने फेसबुक पर लिखे मार्मिक पोस्ट में कहा कि मैं 18 साल से स्कूल में काम कर रहा हूं, लेकिन मुझे अभी तक वेतन नहीं मिला है। वेतन मांगने पर मुझे काफी पीटा गया। जब मैंने पूछा कि ऐसे में मुझे क्या करना चाहिए तो स्कूल से जुड़े विक्रम बप्पा नामक शख्स ने कहा कि तुम फांसी लगा लो। तुम इसके लिए स्वतंत्र हो। वे लोग मुझे बहुत दर्द देकर मारने वाले थे। ऐसे में मेरे सामने खुदकुशी के अलावा कोई चारा नहीं है। शिक्षक ने अपनी मौत के लिए विक्रम बाबूराव मुंडे, विजयकांत विक्रम मुंडे, अतुल विक्रम मुंडे, उमेश रमेश मुंडे, ज्ञानेश्वर राजेभाऊ मुरकुटे, गोविंद (अमोल) नवनाथ आव्हाड को जिम्मेदार बताया है।

दूध उत्पादकों के लिए राहत की खबर, CM विजय का ऐलान, दूध खरीद रेट में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा

दिल्ली में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.7 लाख नाम हटे, कहीं आपका नाम तो नहीं कटा? ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

पेट्रोल पर पारदर्शिता क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने E20 पर सुनवाई से किया इनकार, जानें क्या थी पूरी मांग

India-Brazil TMM Meeting: भारत और ब्राजील के बीच हुई ऐतिहासिक डील, 2030 तक व्यापार में आएगा जबरदस्त उछाल

नेपाल बाढ़ में मद्रास HC के पूर्व जज वी. शिवज्ञानम लापता, 4 दिन से नहीं मिला कोई सुराग, CJI से मदद की गुहार