प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
बीड

पुणे के बाद बीड में मानवता शर्मसार! कलयुगी नाना ने 3 साल की नातिन से किया घिनौना काम, आरोपी गिरफ्तार

Beed Crime News: महाराष्ट्र के बीड में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही 3 साल की मासूम नातिन के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं।

आकाश मसने

Beed Child Abuse Case: पुणे के नसरापुर गांव में 65 वर्षीय द्वारा साढ़े तीन वर्ष की बच्ची पर दुष्कर्म कर हत्या करने की ताजा घटना अभी शांत नहीं हुई थी कि अब बीड के केज तहसील में एक और ऐसी ही मानवता को शर्मसार करने वाली घटना ने पूरे महाराष्ट्र को हिला कर रख दिया है। बीड में खून के रिश्ते को कलंकित करते हुए 50 वर्षीय दादा ने अपनी ही 3 वर्षीय नातिन के साथ दुष्कर्म किया. केज तहसील के यूसुफ वडगांव पुलिस थाने की सीमा में एक गांव में यह शर्मसार घटना घटी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

यूसुफ वडगांव पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव में एक विवाहित युवती अपनी 3 वर्षीय बेटी के साथ मायके आई हुई थी। 16 से 25 अप्रैल के बीच मौका पाकर इस युवती के पिता यानी बच्ची के नाना ने अपनी ही 3 वर्षीय नातिन के साथ घृणित दुष्कर्म किया। इस कृत्य के बाद बच्ची को तकलीफ होने लगी, तो तो उसने अपनी मां को पूरा मामला बता दिया। अपने ही पिता द्वारा अपनी बेटी के साथ ऐसे जघन्य कार्य की बात सुनकर मां को गहरा सदमा लगा। पीड़ित बच्चों की मां ने तुरंत युसुफ वडगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने तुरंत आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया।

POCSO के तहत मामला दर्ज

यूसुफ वडगांव पुलिस ने शुक्रवार को केज तहसील के एक गांव में हुई घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

बच्ची की मां और नानी ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर 16 से 25 अप्रैल के बीच कई बार अपनी नातिन का यौन उत्पीड़न किया। बच्ची की मां और नानी को जब इसके बारे में पता चला, तो वे एक गैर सरकारी संगठन (NGO) के पास पहुंचे और उसकी मदद से शिकायत दर्ज कराई।

बीड पुलिस के अनुसार अपने पति की शराब की लत के कारण उपजे वैवाहिक कलह के चलते, बच्ची की मां पिछले तीन वर्षों से अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया और उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे हैं मुलाकात

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला