प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में नाबालिग को धमकाकर 1.60 लाख वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, नोटों के नंबर से हुआ खुलासा

Chhatrapati Sambhajinagar crime: छत्रपति संभाजीनगर के सातारा परिसर में एक नाबालिग छात्र को जान से मारने की धमकी देकर ₹1.60 लाख वसूलने वाले 20 वर्षीय आरोपी उद्धव बिलवते को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

रूपम सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar Satara Police Station: एक नाबालिग छात्र को लगातार धमकाकर उससे डेढ़ लाख रुपये से अधिक की रकम वसूलने वाले आरोपी को शहर के सातारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए सातारा पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक कृष्णा शिंदे ने बताया कि आरोपी ने करीब छह से सात माह तक बच्चे को डराकर और जान से मारने की धमकी देकर उससे रकम ऐंठी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी उद्धव कुंडलिक बिलवते (20, निवासी सातारा परिसर) ने नाबालिग को रास्ते में रोककर कहा था, "तू बेकार लगता है, मुझे पसंद नहीं है।" इसके बाद उसने बच्चे को मारपीट और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देना शुरू कर दिया। भयभीत बच्चे ने शुरुआत में घर से 10 हजार रुपये चुराकर आरोपी को दिए।

माता-पिता के मेहनत की जीवनभर की कमाई हड़पी

  • शिकायत के अनुसार, नाबालिग के पिता ट्रक चालक है। परिवार ने गांव की कृषि भूमि बेचकर जो राशि प्राप्त की थी, उसमें से भी बच्चे ने आरोपी के दबाव में पैसे निकालकर उसे दिए।
  • आरोपी ने बच्चे को लगातार डराकर विभिन्न समय पर कुल 1 लाख 60 हजार रुपये वसूल लिए। छत्रपति संभाजीनगर पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार बच्चे को जान से मारने की धमकी देता था। इसी डर के कारण नाबालिग ने कई महीनों तक यह बात अपने परिवार को नहीं बताई।
  • आरोपी उससे बार-बार पैसों की मांग करता रहा और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देता था। पुलिस निरीक्षक कृष्णा शिंदे ने बताया कि परिवार को जब संदेह हुआ तो बच्चे से पूछताछ की गई। इसके बाद सातारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
  • जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसके पास से बरामद राशि के नोटों के क्रमांक का मिलान किया। शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए नोटों के क्रमांक बरामद रकम से मेल खाने पर वसूली की पुष्टि हो गई।

Delhi Building Collapse Live: CM रेखा ने संबंधित अधिकारियों के निलंबन के दिए निर्देश, रेस्क्यू जारी; 6 की मौत

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO