जायकवाड़ी डैम (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Chhatrapati Sambhaji Nagar में 6 दिन का जल शटडाउन, कई इलाकों में पानी की किल्लत

Jayakwadi Dam ओवरफ्लो हो गया है। हालांकि भरपूर पानी होने के बाद भी पीने का पानी सप्लाई करने वाली पाइपलाइन पूरी तरह से खराब हो गई है, जिसके कारण शहर में 6 दिन पानी का सप्लाई बंद रहने वाला है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: शहर की नई जल आपूर्ति योजना की मुख्य जल पाइपलाइन को जोड़ने के लिए शनिवार, 13 सितंबर से 6 दिनों का शटडाउन किया जाएगा। इस शटडाउन के कारण शहर के नागरिकों को मिलने वाला अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति बाधित होने से कम से कम अगले दस दिनों तक शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहने की संभावना है।

महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के माध्यम से छत्रपति संभाजीनगर के लिए करीब पौने तीन हजार करोड रुपए खर्च वाली एक नई जलापूर्ति योजना का काम पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर काम रहा है। इस योजना के तहत, जायकवाडी बांध और नक्षत्रवाड़ी के बीच 38 किलोमीटर लंबी 2500 मिमी व्यास की मुख्य जल पाइपलाइन बिछाई गई है। इस पाइपलाइन में 12 स्थानों पर गैप छोड़े गए हैं। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण ने इन गैपों को जोड़ने के लिए महानगर पालिका से छह दिनों के शटडाउन का अनुरोध किया था। महानगरपालिका ने उस मांग को स्वीकार करते हुए 13 से 18 सितंबर तक शटडाउन को मंजूरी दे दी है।

बारिश में जायकवाड़ी बांध हुआ लबालब

बता दें कि शहर को पेयजल आपूर्ति करनेवाला जायकवाड़ी बांध इन दिनों पानी से लबालब भरा हुआ है। परंतु, शहर को पेयजल आपूर्ति करनेवाली पाइपलाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। ऐसे में नई पाइपलाइन को बिछाने को लेकर गत 20 सालो से प्रयास सरकार व मनपा प्रशासन द्वारा जारी है। पहली योजना नाकाम होने के बाद करीब 8 वर्ष पूर्व राज्य की तत्कालीन फडणवीस सरकार ने नई पेयजल योजना को मंजूरी दी थी। उसके बाद नई सरकार का गठन होते ही राज्य में कोविड ने पांव पसारने के बाद इस योजना के काम को गति नहीं मिल पायी थी। इसी दरमियान फिर राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ।

पेयजल आपूर्ति का बढ़ेगा गैप

वर्तमान में शहर को 1200 और 700 मिमी व्यास वाली पुरानी जलापूर्ति योजना से प्रतिदिन 140 से 145 एमएलडी पानी मिलता है। 900 मिमी व्यास वाली नई योजना से मिलने वाले पानी के कारण कुल आपूर्ति बढ़कर 170 एमएलडी हो गई है। हालांकि, शटडाउन के दौरान यह बढ़ी हुई आपूर्ति बंद हो जाएगी। इसलिए, शहर को फिर से केवल 140 से 145 एमएलडी पानी ही मिलेगा। महानगरपालिका के जल आपूर्ति विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस शटडाउन के परिणामस्वरूप, वर्तमान में हर पांचवें दिन मिलने वाली जलापूर्ति स्थगित रहेगी।

पानी की होगी किल्लत

मनपा द्वारा शटडाउन करने का निर्णय लिए जाने के बाद महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में इस योजना का काम ली कंपनी द्वारा शनिवार से काम शुरू किया जाएगा। जो आगामी गुरुवार तक चलेगा। इन 6 दिनों में इस योजना का काम ली कंपनी द्वारा मुख्य पाइपलाइन बिछाने के बाद छोड़े गए बारह स्थानों को गैप को जोड़ने का काम किया जाएगा।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल