छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Maharashtra Nikaay Chunaav: वसमत में 2 दिसंबर को वोटिंग, इस बार महिला नगराध्यक्ष बनेगी

Sambhajinagar: वसमत नगर परिषद चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। अब की बार कुल 59,855 मतदाता मतदान करने वाले हैं। इस बार नगराध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। 2 दिसंबर को ये चुनाव होगा।

अपूर्वा नायक

Vasmat Nagar Parishad Election news: वसमत. राज्य निर्वाचन आयोग ने वसमत नगर परिषद के सार्वत्रिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित करने के बाद प्रशासन ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू की हैं। कदाचार रोकने आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

मतदाता सूची के अनुसार शहर में कुल 59,855 मतदाता वोटिंग करेंगे। नागरिकों को पहली बार सीधे नगराध्यक्ष चुनने का मौका मिलेगा। शहर को 15 प्रभागों में विभाजित किया गया है व हर प्रभाग से 2 यानी कुल 30 नगरसेवक चुने जाएंगे।

यह जानकारी उपविभागीय अधिकारी व चुनाव निर्णय अधिकारी विकास माने ने दी।उन्होंने कहा कि इस बार नगराध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। 2011 की जनगणना के अनुसार शहर की कुल आबादी 68,846 है, जिनमें 35,556 पुरुष व 33,290 महिलाएं शामिल हैं। माने ने कहा कि 7 नवंबर को मतदान केंद्रों की सूची जारी की गई व 2 दिसंबर को मतदान होगा।15 प्रभागों के 70 से 75 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

नगराध्यक्ष खर्च कर सकेंगे सवा 11 लाख

माने ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च सीमा निर्धारित की है। नगराध्यक्ष 11 लाख, 25,000 व नगरसेवक अधिकतम साढ़े 3 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। इस अवसर पर तहसीलदार शारदा दलवी, निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

677 मतदाताओं के नाम दोहरे

माने ने कहा कि प्रशासनिक जांच में 677 मतदाताओं के नाम सूची में दो बार दर्ज पाए गए हैं। प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि ऐसे मतदाता केवल एक बार ही मतदान करें। फर्जी मतदान रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा