औरंगाबाद

महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल 50 प्रतिशत प्रतिबंध के साथ खोले : विधायक अंबादास दानवे

शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : पर्यटन स्थलें (Tourist Places) बंद करने के चलते इस पर अपने जीवन का गुजारा करनेवाले गाईड (Guide), कार-बस और टैक्सी ऑपरेटर (Taxi Operators), टूर ऑपरेटर, हस्तकला (Handicrafts) और पर्यटन उद्योग (Tourism Industry) के छोटे बड़े व्यावसायिक इनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने से उनके जीवन पर मानसिक दृष्टि से नकारात्मक प्रभाव बढ़ रहा है। इसलिए सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए निर्णय पर दूबारा विचार कर राज्य के पर्यटन स्थलें 50 प्रतिशत उपस्थिति में व निर्बंध लगाकर दूबारा शुरु करने की मांग शिवसेना प्रवक्ता और विधायक अंबादास दानवे ने राज्य के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे को एक ज्ञापन भेजकर की।

ज्ञापन में विधायक दानवे ने बताया कि गत दो सालों से कोरोना जैसे महामारी के दूसरी  लहर लगभग खत्म होने के बाद देश के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बेहतर माहौल निर्माण हुआ था। नवंबर 2021 के बाद अर्थचक्र दूबारा पटरी पर आ रही थी। इसी दरमियान ओमीक्रोन और बढ़ते कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या के चलते इसमें कई बाधाएं निर्माण हो रही है।

मरीजों की संख्या बढ़ते ही राज्य सरकार ने पर्यटन स्थलों में  कमाई के मौसम में पर्यटन स्थलें बंद करने का निर्णय लिया। जिससे पर्यटन स्थलों के सहारे अपना पेट पालनेवालों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। यह लोग मानसिक रूप से भी कमजोर हो रहे है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा 100 प्रतिशत पर्यटन स्थलें बंद करने के निर्णय पर दूबारा विचार कर जिस तरह होटल, सिनेमा थिएटर, निजी कार्यालय व अन्य  स्थान पर 50 प्रतिशत उपस्थित रहने की अनुमति दी गई है। उसी तरह राज्य के पर्यटन स्थलों पर निर्बेंध लगाकर  वहां 50 प्रतिशत पर्यटकों की उपस्थिति में दूबारा खोलने की मांग विधायक अंबादास दानवे ने राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे सेे की।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब