महाराष्ट्र पुलिस (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

खुद को दादा बताने वाले बदमाश को पुलिस ने लगाया ठिकाने, हर्षल मुले नामक गुंडे का आतंक किया खत्म

Chhatrapati Sambhaji Nagar: छत्रपति संभाजी नगर के सिडको इलाके में दहशत पैदा करने वाले अपराधी को पुलिस ने ठिकाने लगाया। इलाके में उसकी दहशत को खत्म करने के लिए पुलिस ने जुलूस निकाला।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: खुद को 'दादा' बताकर सिडको इलाके में दहशत फैलाने वाले शातिर अपराधी हर्षल मुले का पुलिस ने पूरे परिसर में जुलूस निकाला। पुलिस द्वारा हर्षल को हथकड़ियां पहनाकर घुमाने की खबर जैसे ही वायरल हुई, सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

सिडको परिसर में जुलूस निकालकर पुलिस ने शातिर अपराधियों को यह सख्त संदेश दिया कि दहशत फैलाने वालों का यही हश्र होगा। बता दें कि शराब पीने के लिए पैसे न देने पर हर्षल मुले ने 16 अगस्त की आधी रात को एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। इस हमले में विनोद पोटदुके गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि एक और व्यक्ति भी घायल हुआ था।

सिडको इलाके में मचाया था आतंक

इस घटना के बाद सिडको पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। एसीपी योगेश गायकवाड के नेतृत्त्व में पुलिस टीम ने हर्षल को गिरफ्तार किया। उसके बाद, सिडको थाने के पीआई कुंदन कुमार वाघमारे के मार्गदर्शन में उसका जुलूस निकाला गया। पुलिस ने बताया कि हर्षल मुले एन-9 इलाके में हमेशा से दादागिरी करता था। वह जहां भी जाता, चाकूबाजी, चोरी और डकैती जैसे अपराधों में शामिल हुआ करता था।

गैंगस्टर ने मारी प्रेमिका को गोली

पिछले कुछ दिनों से शातिर अपराधियों ने शहर में उत्पात मचा रखा है। कुछ दिन पहले ही एक गैंगस्टर तेजा ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसका भी जुलूस निकाला था। उससे पहले, टिप्या नाम के एक गैंगस्टर ने तलवार की नोक पर ढाई लाखा रुपए लूटे थे। हालांकि उसके दो साथी पुलिस की गिरफ्त में हैं, लेकिन टिप्या अभी भी फरार है। अब हर्षल मुले ने हंगामा कर नागरिकों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी। अपराधियों की लगातार हो रही इन घटनाओं से शहर में गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। इससे नागरिकों में बेचैनी है और शातिर अपराधियों पर लगाम लगाना पुलिस के लिए एक बड़ी चनौती बनता जा रहा है।

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO