इम्तियाज जलील (सोर्सः फाइल फोटो) 
औरंगाबाद

विशेष टीम गठित कर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए की जाए

शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद: औरंगाबाद शहर (Aurangabad City) में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए और नाबालिक बच्चों और युवाओं का जीवन बरबाद होने से बचाने के लिए नशे की गोलियों (Drug Pills) की बिक्री, खरीदी करनेवाले और उन्हें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से सहयोगी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए सीधे शहर के सीपी डॉ. निखिल गुप्ता के मार्गदर्शन में विशेष दल (Special Team) गठित करने की मांग सांसद इम्तियाज जलील (MP Imtiaz Jalil) ने पुलिस कमिश्नर डॉ. निखिल गुप्ता को एक ज्ञापन देकर की।

ज्ञापन में सांसद जलील ने बताया कि शहर के कई नाबालिक लड़के और युवा नशे के दवाईयां और गोलियों में लिप्त होकर कई गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में नशे में ही कई युवकों ने हत्या की घटनाओं को भी अंजाम दिया है। शहर में पिछले कुछ माह से अपराधों का ग्राफ बढ़ने का मुख्य कारण शहर में खुलेआम बिक रही नशे की गोलियां ही हैं। नशाखोरी का आलम बढ़ने से युवा वर्ग गंभीर अपराधों को अंजाम देने से नहीं कतरा रहा है। जिससे आम आदमी में दहशत का माहौल है। 

बड़ी आसानी से मिल रही नशे की गोलियां 

सांसद ने कहा कि शहर के विविध गलियों में दवा बिक्रेताओं की ओर से नशे की गोलियां खुले आम बेची जा रही हैं। इसको लेकर कई खबरें प्रकाशित हो चुकी है। शहर के कई हिस्सों में चोरी-छिपे कुछ लोग बिना डॉक्टरों के चिठ्ठी के नींद के गोलियां बेच रहे हैं। नशे की दवाओं से कई लोगों का जीवन बरबाद हो चुका है, बल्कि कई युवा अपनी जान गंवा रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरुरत है। 

सांसद ने पुलिस कमिश्नर को दिया ज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर के कई थाना क्षेत्रों में   नशीले पदार्थों की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है और संबंधित थाने के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के पूरी तरह से अवगत होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, यह बहुत ही गंभीर मामला है। मालूम हो कि शहर में संबंधित थाने के कई अधिकारियों व कर्मचारियों के ड्रग डीलरों से आर्थिक संबंधों को लेकर भी चर्चा चल रही है। सीपी डॉ. गुप्ता को सौंपे पत्र में सांसद जलील ने कहा कि इससे आम आदमी में पुलिस की छवि खराब हो रही है। 

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट