नांदेड़ मुंबई नई साप्ताहिक ट्रेन, प्रतीकात्मक तस्वीर (साेर्स: एआई फोटो) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में बढ़ती भीड़ को देख रेलवे का बड़ा फैसला; मुंबई-नांदेड़ एक्सप्रेस की नियमित सेवा आज से शुरू

Sambhajinagar South Central Railway: दक्षिण मध्य रेलवे ने नांदेड़ और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच दो नई साप्ताहिक ट्रेनों की शुरुआत की है।मराठवाड़ा व मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar South Central Railway Weekly Express: छत्रपति संभाजीनगर में यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने हजूर साहिब नांदेड़ व लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच दो जोड़ी नई साप्ताहिक ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे मराठवाड़ा व मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

आज से ट्रेन नं 17667 हजूर साहिब नांदेड़-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार रात 9:15 बजे नांदेड़ से रवाना होगी, जो गुरुवार दोपहर 1 बजे, मुंबई पहुंचेगी। इस ट्रेन की नियमित सेवा आज से शुरू होगी। वापसी में ट्रेन नं 17668 एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार शाम 4:55 बजे मुंबई से रवाना होकर शुक्रवार सुबह 9:10 बजे नांदेड़ पहुंचेगी।

नांदेड़-मुंबई के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन कल से शुरू

इसकी सेवा कल से प्रारंभ होगी। ट्रेन नं 17665 एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार रात 9:15 बजे नदिड़ से रवाना होकर मंगलवार दोपहर 1:40 बजे मुंबई पहुंचेगी, इसकी शुरुआत 13 जुलाई से होगी। ट्रेन नं 17666 एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार शाम 4:35 बजे मुंबई से प्रस्थान कर बुधवार सुबह 9:10 बजे नांदेड़ पहुंचेगी।

इसका संचालन 14 जुलाई से शुरू किया जाएगा। दोनों दिशाओं में चलने वाली इन ट्रेनों का ठहराव पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, चालीसगांव, मनमाड़, नाशिक रोड़, इगतपुरी व कल्याण स्टेशनों पर रहेगा।

इन ट्रेनों के लिए आरक्षण पीआरएस आरक्षण केंद्रों व आईआरसीटीसी के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध है। मुंबई मंडल के ठाकुरवाड़ी व मंकीहिल रेलवे स्टेशनों के बीच भूस्खलन होने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कुछ ट्रेनों के संचालन व मार्ग में अस्थायी बदलाव किए हैं। दमरे के अनुसार, ट्रेन नं 17613 पनवेल-नांदेड़ एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया।

यह ट्रेन इगतपुरी-मनमाड़-अंकाई-दौंड मार्ग से संचालित की गई। यह ट्रेन पनवेल के बजाय इगतपुरी स्टेशन से प्रस्थान कराई गई। प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है व रेल यातायात को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन की नवीनतम स्थिति व समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत