पालक मंत्री संजय शिरसाट (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar: संजय शिरसाट ने विधायकों को दिया दिवाली गिफ्ट, दलित बस्तियों में होंगे विकास कार्य

Chhatrapati Sambhajinagar: दिवाली से पहले सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने महायुति विधायकों को 2 करोड़ की निधि मंजूर की है। जिससे दलित बस्तियों में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: दिवाली से पहले राज्य सरकार ने महायुति के विधायकों को बड़ा तोहफा दिया है। सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सामाजिक विकास योजना के तहत प्रत्येक विधायक को 2 करोड़ रुपये की निधि मंजूर की है। यह राशि उनके निर्वाचन क्षेत्रों में दलित बस्तियों के विकास कार्यों के लिए खर्च की जाएगी।

राज्य में पहली बार चुने गए तीन विधायकों

फुलंब्री की अनुराधा चव्हाण, कन्नड़ की संजना जाधव और पैठण के विलास भुमरे को भी यह निधि प्रदान की गई है। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में प्राथमिक सुविधाओं के विकास, सामुदायिक भवन निर्माण, सड़क मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था और अन्य बुनियादी कामों के लिए यह राशि उपयोग करने का अधिकार दिया गया है।

दलित बस्तियों में विकास को मिलेगी नई गति

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सामाजिक विकास योजना राज्य की एक प्रमुख कल्याणकारी योजना है, जिसके माध्यम से दलित और वंचित समाज की बस्तियों में जीवनस्तर सुधारने के लिए परियोजनाएं चलाई जाती हैं। इस योजना के तहत विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यों के लिए धन उपलब्ध कराया जाता है।

कई महीनों से जनप्रतिनिधियों द्वारा इस योजना की निधि जारी करने की मांग की जा रही थी। अंततः मंत्री संजय शिरसाट ने दिवाली से ठीक पहले यह निधि वितरित करने का निर्णय लिया है। इससे न केवल दलित बस्तियों में ठोस विकास की उम्मीद बढ़ी है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आधारभूत संरचना निर्माण को भी गति मिलने की संभावना है।

विधायक संजना जाधव ने जताई खुशी

कन्नड़ की विधायक संजना जाधव ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय विभाग की यह पहल हमारे क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई दिशा देगी। इससे समाज के वंचित तबकों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर वर्ग को समान अवसर देना और दलित समाज के सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाना है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान