जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए (फोटो नवभारत) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर SIR मैपिंग में लगे BLO को राहत देने की मांग, समीर साजिद बिल्डर ने कहा- BLO मशीन नहीं, इंसान हैं

SIR Mapping BLO Relief Demand: एआईएमआईएम ने एसआईआर मैपिंग में लगे बीएलओ को स्कूल कार्य से अस्थायी राहत देने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों पर बढ़ते कार्यभार का मुद्दा उठाया।

आलोक उमाकृष्ण

SIR Mapping BLO Relief Demand AIMIM: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मैपिंग कार्य के दौरान बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को आ रही समस्याओं को लेकर AIMIM के मनपा में विरोधी पक्षनेता समीर साजिद बिल्डर के नेतृत्व में पार्टी के सभी नगरसेवकों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों पर बढ़ते अतिरिक्त कार्यभार का मुद्दा उठाते हुए उन्हें अस्थायी रूप से विद्यालयी कार्य से राहत देने की मांग की।

ये कहा गया हैं ज्ञापन में

ज्ञापन में कहा गया कि एसआईआर मैपिंग का कार्य मुख्य रूप से विद्यालयों के शिक्षकों को बीएलओ के रूप में सौंपा गया है। शिक्षकों को एक साथ विद्यालय में अध्यापन और मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। इसका असर एसआईआर मैपिंग की गति पर भी पड़ रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि महाराष्ट्र के कई जिलों में जिला प्रशासन ने बीएलओ के रूप में कार्यरत शिक्षकों को एक माह के लिए विद्यालयी कार्य से अस्थायी छूट दी है।

इसी प्रकार की व्यवस्था छत्रपति संभाजीनगर में भी लागू की जाए, ताकि बीएलओ पूरी क्षमता के साथ एसआईआर मैपिंग का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कर सकें।

BLO भी इंसान हैं, मशीन नहीं

इस अवसर पर विरोधी पक्षनेता समीर साजिद बिल्डर ने कहा कि बीएलओ भी इंसान हैं, मशीन नहीं। उन पर लगातार अतिरिक्त जिम्मेदारियां डालने के बजाय मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि अधिकांश बीएलओ पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य कर रहे हैं, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे। यदि कहीं त्रुटियां सामने आती हैं तो उसके पीछे की परिस्थितियों को भी समझना आवश्यक है।

उन्होंने शहर के नागरिकों से अपील की कि वे अपना एसआईआर मैपिंग कार्य शीघ्र पूरा कर निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करें। साथ ही बीएलओ से भी पूरी जिम्मेदारी के साथ समय पर कार्य पूरा करने का आग्रह किया। इस दौरान AIMIM के नगरसेवक ओसामा अब्दुल कदिर के अलावा अन्य नगरसेवक उपस्थित थे।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला