प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

अपराध पर सख्त नजर: संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस को मिले हाईटेक सर्विलांस वाहन

Police Surveillance Vehicles: छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस के बेड़े में दो अत्याधुनिक सर्विलांस वाहन शामिल हुए। सीसीटीवी, नाइट विजन व संचार सिस्टम से गश्त व निगरानी होगी और सशक्त।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Mobile Surveillance Police Unit: छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि कर अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित 2 सर्विलांस वाहन पुलिस बेड़े में शामिल किए गए हैं जिनका लोकार्पण पुलिस अधीक्षक डॉ. विनयकुमार राठौड़ ने किया।

इसके चलते गश्त, निगरानी व अपराध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और अधिक प्रभावी हो सकेगी। इस मौके पर मोटर परिवहन विभाग के पुलिस निरीक्षक संतोष वायचल, जिला विशेष शाखा के पुलिस निरीक्षक भुजंग हातमोड़े, सहायक पुलिस निरीक्षक भरत मोरे व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस महकमे की बढ़ती जिम्मेदारियों को देखते हुए यह वाहन मोबाइल सर्वलन्स यूनिट के रूप में कार्य कर सकेंगे। वाहनों की चारों दिशाओं में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे, नाइट विजन सिस्टम, उच्च क्षमता वाली सर्च लाइट, रिकॉर्डिंग एवं डेटा स्टोरेज प्रणाली व आधुनिक संचार प्रणाली स्थापित है।

इनकी सहायता से संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सकेगी। यही नहीं, स्थिति नियंत्रित होकर नियंत्रण कक्ष से तत्काल संपर्क संभव हो सकेगा।

नागरिकों की सुरक्षा होगी मजबूत

ये वाहन विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, त्योहारों, जुलूस, आंदोलन, चुनाव ड्यूटी व ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों में उपयोगी होंगे।

पुलिस दल का मानना है कि इससे न केवल अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी बड़ी सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर एसपी डॉ. राठौड़ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण जिले के नागरिकों की सुरक्षा प्रदान करने व आधुनिक तकनीक से पुलिस बल को और अधिक सक्षम बनाने की है।

इन वाहनों के चलते अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Delhi Building Collapse Live: CM रेखा ने संबंधित अधिकारियों के निलंबन के दिए निर्देश, रेस्क्यू जारी; 6 की मौत

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO