Sambhajinagar Fuel Supply Issue( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें

Sambhajinagar Fuel Shortage Rumour: संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Fuel Supply Issue: छत्रपति संभाजीनगर शहर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह ने एक बार फिर अफरा-तफरी का माहौल बना दिया है। मंगलवार रात से ही शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

लोग एहतियात के तौर पर अपने वाहनों की टंकियां फुल करवा रहे हैं, जिससे कई पंपों पर भीड़ बढ़ गई है। कुछ पेट्रोल पंपों पर ईंधन अस्थायी रूप से खत्म होने की सूचना मिलते ही नागरिक अन्य पंपों की ओर दौड़ पड़े।

इससे शहर के अधिकांश पंपों पर भारी भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन गई। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

मिली जानकारी के अनुसार, नाशिक स्थित एक वितरण केंद्र पर तकनीकी समस्या आने के कारण पिछले दो दिनों से नियमित आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इसके चलते कुछ पेट्रोल पंपों पर 'नो स्टॉक' के बोर्ड लगाए गए, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई।

युद्ध की खबरों ने बढ़ाई चिंता

आखाती क्षेत्र में चल रहे तनाव और युद्ध की खबरों के चलते भी लोगों में ईंधन संकट की आशंका बढ़ी है। हालांकि प्रशासन ने पहले ही आपूर्ति को सामान्य कर दिया था और स्थिति नियंत्रण में थी।

जिला आपूर्ति अधिकारी प्रवीण फुलारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक भीड़ से बचने की अपील की है।

बता दे कि जिले में तीन कंपनियों के कुल 365 पेट्रोल पंप संचालित है। वर्तमान में लगभग 2600 किलो लीटर डीजल और 2000 किलो लीटर पेट्रोल का भंडार उपलब्ध है, जो कम से कम छह दिनों के लिए पर्याप्त है।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना