अवैध शराब (फोटो.सोशल मीडिया)  
औरंगाबाद

संभाजीनगर में अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई: सालभर में 2372 केस दर्ज, 4.83 करोड़ का माल जब्त, 41 भट्टियां ध्वस्त

Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर एक साल में 2,372 मामले दर्ज किए। कार्रवाई में 4.83 करोड़ रुपये का माल जब्त कर 2,826 लोगों पर एक्शन हुआ।

रूपम सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar Excise Department: पुणे में जहरीली शराब से हुई मौतों की घटना के बाद राज्यभर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में छत्रपति संभाजीनगर जिले में आबकारी विभाग ने पिछले एक वर्ष के दौरान व्यापक कार्रवाई करते हुए 2372 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में 2826 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है, जबकि 4 करोड़ 83 लाख रुपये मूल्य की शराब और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

आबकारी अधीक्षक अभिनव बालुरे के निर्देशन में विशेष उड़नदस्ते ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। नदी किनारे, खेतों, जंगलों और दुर्गम इलाकों में अवैध शराब बनाने वाले ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। विशेष अभियान के दौरान 41 अवैध भट्टियों को ध्वस्त किया गया और 61 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान 245 बल्क लीटर कच्ची शराब, 6256 बल्क लीटर रासायनिक मिश्रण, 1230 लीटर मिलावटी विदेशी शराव तथा 3351 बल्क लीटर देशी शराब जब्त कर नष्ट की गई। इसके अलावा अवैध शराब की ढुलाई में इस्तेमाल किए जा रहे 251 वाहन भी जब्त किए गए हैं। प्रमुख राजमार्गों और शहर के प्रवेश मार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

शराब आपूर्ति की पूरी श्रृंखला पर विभाग की नजर

अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री से जुड़े पूरे नेटवर्क पर विभाग लगातार निगरानी रख रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी अभियान जारी रहेगा आबकारी अधीक्षक अभिनव बालुरे ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में कहीं भी अवैध शराब बनाने या बेचने की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी