प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर: जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर सियासी टकराव, निर्दोषों को न सताएं-अंबादास दानवे

Sambhajinagar Politics: अंबादास दानवे ने कहा कि अवैध प्रमाण पत्रों पर कार्रवाई जरूरी है, लेकिन इसके बहाने ग्रामीणों की जाति प्रमाण पत्र प्रक्रिया रोकना अनुचित है। निर्दोषों को परेशान नहीं किया जाना चा

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Illegal Certificates: छत्रपति संभाजीनगर भाजपा नेता किरीट सोमैया द्वारा कथित अवैध जन्म प्रमाण पत्रों के मुद्दे को उठाया - जाना उचित है, किंतु इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को नहीं रोका जाना चाहिए।

इस तरह का स्पष्ट मत शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के वरिष्ठ नेता अंबादास दानवे ने यहां व्यक्त किया, मंगलवार को क्रांति चौक पर आयोजित आरमार प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए दानवे ने यह प्रतिक्रिया दी।

गौरतलब है कि किरीट सोमैया सोमवार को संभाजीनगर शहर पहुंचे थे। उन्होंने इस संबंध में महानगरपालिका जाकर महापौर से चर्चा की तथा मामले की समीक्षा की। साथ ही अवैध रूप से जारी किए गए प्रमाण पत्रों को निरस्त करने की मांग भी की।

इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए अंबादास दानवे ने कहा कि यदि किसी को गलत तरीके से प्रमाण पत्र दिया गया है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए, किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में जारी किए जा रहे जाति प्रमाण पत्रों को रोक देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि गलत व्यक्तियों पर कार्रवाई करते समय निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

ब्लैक बॉक्स बंद होने का दावा संदेहास्पद, दानवे ने उठाए सवाल

अजित पवार के विमान से जुड़े दुर्घटना प्रकरण में ब्लैक बॉक्स मिलने के बावजूद उसके बंद होने की बात कही जा रही है। इस पर नेता अंबादास दानवे ने गंभीर संदेह व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि यदि ब्लैक बॉक्स बंद बताया जा रहा है तो इससे शंका उत्पन्न होना स्वाभाविक है। दानवे ने कहा कि किसी भी विमान का संपूर्ण तकनीकी इतिहास ब्लैक बॉक्स में सुरक्षित रहता है।

उड़ान के दौरान की सभी गतिविधिया, पायलट की बातचीत तथा तकनीकी आंकड़े उसमें रिकॉर्ड होते हैं, उन्होंने दावा किया कि चाहे कितना भी बड़ा विमान हादसा क्यों न हो, सामान्यतः ब्लैक बॉक्स को गंभीर क्षति नहीं पहुंचती।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल