File Photo 
औरंगाबाद

मौत का अड्डा बना समृद्धि महामार्ग!, सड़क हादसे में तीन की मृत्यु

शफीउल्ला हुसैनी

छत्रपति संभाजीनगर : नागपुर (Nagpur) से मुंबई (Mumbai) तक का सफर कम समय में पूरा करने के लिए राज्य सरकार (State Government) ने समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Highway) का निर्माण किया। गत वर्ष के अंत में इस महामार्ग का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण किया गया। परंतु यह महामार्ग मौत (Death) का अड्डा साबित हो रहा है। आए दिन इस महामार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। बुधवार की रात औरंगाबाद से शिर्डी के दरमियान में हुए एक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार शिर्डी से साईबाबा का दर्शन लेकर स्विफ्ट कार क्र. (MH 14 FC 5387) में सवार होकर राठोड परिवार छत्रपति संभाजीनगर की ओर निकले। बुधवार की रात करीब 8 बजे समृद्धि महामार्ग पर हडस पिंपलगांव के निकट स्विफ्ट कार और ट्रक क्र. (MH 18 BG 7702) के बीच हुए भीषण हादसे में कार में सवार 35 वर्षिय अनिल किसन राठोड, 32 वर्षिय भाग्यश्री अनिल राठोड, 12 वर्षिय रोहन सुनील राठोड निवासी पलसी तांडा, नंबर-2,  जिला औरंगाबाद की मौत हुई। वहीं, 12 वर्षिय आदित्य अनिल राठोड और 10 वर्षिय लावण्या अनिल राठोड गंभीर रुप से घायल हुए। 

इन दोनों के समक्ष अपने माता-पिता की मौत हुई। उधर महामार्ग सुरक्षा दल जवान सुरेश जाधव, रामेश्वर गांगुर्डे, संजय लोहार महामार्ग गस्त दल के अक्षय तरडे, संदिप कारले, नीलेश पारटे, भाउसाहाब डमाले, भगवान उगले और एम्बुलेंस चालक फियान शेख, डॉ. बागुल पाटिल ने दुर्घटना स्थल आकर घायलों को तत्काल शहर के सरकारी घाटी अस्पताल में भरती कराया गया। इस मामले में वैजापुर पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज हुआ। अधिक जांच एपीआई मनोज पाटिल कर रहे है।

महिला आरक्षण बिल पर सरकार का नंबर तैयार, NCP(SP)-JMM-DMK-BJD के समर्थन मिलने की बात आ रही सामने

सेना के जवानों ने शहीद साथी की बेटी को दुल्हन बनाकर दी विदाई, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो

एक क्लिक में पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें, भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच जारी; अमेरिका में बाढ़ से तबाही

अखिलेश यादव ने आजम खान को एयरपोर्ट तक क्यों छोड़ा? ओवैसी-चंद्रशेखर को दिया बड़ा संदेश; देखें वीडियो

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA