एसटी बस (साेर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

जालना जिले में बढ़ी बस यात्रियों की दिक्कत, ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पूरी तरह से चरमरायी

Chhatrapati Sambhaji Nagar News: जालना जिले में त्योहार के माहौल में एक बुरी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है।जिसके कारण कई बसों को मुंबई डिपोर्ट करना पड़ा।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi : जालना जिले में गणेशोत्सव के मौके पर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। जिले के पास उपलब्ध 292 एसटी बसों में से 125 बसें मुंबई और कोंकण क्षेत्र में भेज दी गई हैं। इसके चलते जिले में लंबी और मध्यम दूरी की कई फेरियां रद्द करनी पड़ीं, जिससे यात्रियों को घंटों बस स्टैंड पर इंतजार करना पड़ रहा है।

31 अगस्त तक यह स्थिति बनी रहने की संभावना है। खासकर बुजुर्गों और ग्रामीण क्षेत्रों में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। हर साल गणेशोत्सव के दौरान राज्यभर से एसटी बसें कोकण क्षेत्र में भेजी जाती है। इस बार जालना आगार से 125 बसें मुंबई के लिए रवाना की गई, जिनके साथ चालक और वाहक भी तैनात किए गए है।

इसके अलावा मरम्मत और अन्य कारणों से खड़ी बसों की कमी ने जिले की परिवहन व्यवस्था को और अधिक प्रभावित किया है। इस अवसर पर जगह-जगह यात्रियों की नाराजगी भी देखने को मिली। एक महिला यात्री ने कहा कि कोकणवासियों की सुविधा के लिए हमारी असुविधा क्यों बढ़ाई जा रही है? मैं सुबह से भोकरदन जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, लेकिन एक भी बस नहीं आई।

यात्रियों को हो रही बड़ी परेशानी

स्थानीय यात्रियों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। विभाग नियंत्रक मनीषा सपकाल ने बताया कि लंबी दूरी की बसों की कुछ फेरिया घटाई गई है और सप्ताहांत पर ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों की संख्या कम होने के कारण ग्रामीण रूट की बसे भी सीमित की गई है। उन्होंने यात्रियों से सहयोग करने की अपील की है।

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी